नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी सरकार 3.0 में सबसे ज्यादा 11 मंत्री उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए हैं। वहीं आठ मंत्री बिहार है। आइए जानते हैं किस राज्य से कितने मंत्रियों को सरकार में शामिल किया गया है। मोदी सरकार 3.0 ने शपथ ले ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी सरकार 3.0 में सबसे ज्यादा 11 मंत्री उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए हैं। वहीं आठ मंत्री बिहार है। आइए जानते हैं किस राज्य से कितने मंत्रियों को सरकार में शामिल किया गया है।
मोदी3:0 कैबिनेट में इस बार 7 महिला मंत्रियों (दस फीसदी प्रतिनिधित्व) को जगह मिली है। इसमें निर्मला सीतरमण, अन्नपूर्णा देवी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर और नीमूबेन बमभानिया शामिल हैं। 64 वर्षीय निर्मला सीतारमण राज्यसभा से संसद हैं, जबकि अन्नपूर्णा देवी (उम्र 55 साल) झारखंड की कोडरमा सीट से चुनाव जीती हैं। वहीं, रक्षा खड़से मोदी कैबिनेट की सबसे युवा महिला मंत्री हैं, 37 वर्षीय रक्षा खड़से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खड़से की बहू हैं, वह रोवर सीट से चुनाव जीती हैं।