
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। डिजिटल मनोरंजन कंपनी हंगामा ने आज ओरिजनल शो बॉयज विद टॉयज लॉन्च किया है। युवाओं पर आधारित यह कॉमेडी शो आदि व जिग्गी की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है। दोनों ही बीस वर्ष के आसपास हैं, जो मुंबई में एक अपार्टमेंट साझा करते हैं और अपनी उबाऊ नौकरियों से तंग आ चुके हैं। जिग्गी के स्वर्गीय अंकल उसके लिए वसीयत छोड़ जाते हैं। इन लड़कों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है, जब उन्हें बतौर वसीयत सेक्स ट्वॉयज मिलते हैं। अब उनके लिए हर सेक्स ट्वॉय के उपयोग का पता करना जरूरी हो गया है, ताकि वे उन्हें बेचने की तरकीब भिड़ा सकें और उससे पैसे कमा सकें। इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें मजेदार स्थितियों का सामना करना पड़ता है, जो उनकी जिंदगी को हंसाऊ बनाकर रख देती हैं।
विनियार्ड फिल्म्स द्वारा निर्मित बॉयज विद टॉयज का निर्देशन किया है राहुल अग्रवाल ने किया है। इस सीरीज में रिषभ चढ्ढा (दृश्यम, लुप्त), उमंग खन्ना, अनिशा बट (ये जवानी है दीवानी, हाफ गर्लफ्रैंड) ने और अभिषेक बजाज (स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2) ने मुख्य भूमिका निभाई है। बॉयज विद टॉयज के सभी एपिसोड वोडाफोन प्ले, हंगामा प्ले, आईडिया मूवीज और टीवी, एयरटेल टीवी और शेयरइट पर हंगामा प्ले के जरिए मुफ्त स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होंगे। इसे अमेजन फायर टीवी स्टिक और अन्य एंड्रॉयड टीवी पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, हंगामा का शाओमी के साथ साझेदारी की वजह से टीवी पर भी हंगामा प्ले के जरिए इस शो को देख सकेंगे। हंगामा डिजिटल मीडिया के संस्थापक और सीईओ नीरज रॉय का कहना है कि हंगामा के ओरिजिनल शो हमें उन कहानियों की खोज में सक्षम बनाते हैं, जो डिजिटल मीडिया के लिए एकदम नई हैं। बॉयज विद टॉयज एक ऐसी कहानी है, जो अपनी सार्वभौमिक प्रासंगिक थीम और पृष्ठभूमि के चलते युवाओं को पसंद आएगी। हमें यकीन है कि हमारी आगामी शानदार कहानियां और सशक्त वितरण रणनीति हंगामा प्ले पर दर्शकों के हमारे आधार को वित्तीय वर्ष 2019 के अंत तक 2X करने में सहायक साबित होंगी।
विनियार्ड फिल्म्स की संस्थापक और बॉयज विद टॉयज की निर्माता अश्विनी का कहना है कि बॉयज विद टॉयज जैसे सुपर मजाकिया शो का निर्माण करके हमें खुशी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिससे छोटे या बड़े सभी शहरों के युवा खुद को जोड़ सकेंगे। खुशी की बात है कि हंगामा प्ले का सुदृढ़ वितरण तंत्र इस शो को पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाएगा।
बॉयज विद टॉयज में रिषभ चढ्ढा (दृश्यम, लुप्त), उमंग खन्ना, अनिशा बट (ये जवानी है दीवानी, हाफ गर्लफ्रैंड) ने और अभिषेक बजाज (स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2) ने मुख्य भूमिका निभाई है। बॉयज विद टॉयज के सभी एपिसोड वोडाफोन प्ले, हंगामा प्ले, आईडिया मूवीज और टीवी, एयरटेल टीवी और शेयरइट पर हंगामा प्ले के जरिए मुफ्त स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होंगे। इसे अमेजन फायर टीवी स्टिक और अन्य एंड्रॉयड टीवी पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, हंगामा का शाओमी के साथ साझेदारी की वजह से टीवी पर भी हंगामा प्ले के जरिए इस शो को देख सकेंगे।
