
नई दिल्ली / टीम डिजिटल। भारतीय सेना के शौर्य की अमर कहानी कहाने वाली कारगिल विजय दिवस के अवसर पर निगम पार्षद और भाजपा नेता विजय भगत ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू को तिरंगा भेंट किया। इस अवसर पर विजय भगत के साथ राजेन्द्र मित्तल जी (भाजपा कोषाध्यक्ष उत्तर पश्चिम जिला व अध्यक्ष सैलूट तिरंगा इंडिया और प्रवीन जैन, महामंत्री सैलूट तिरंगा इंडिया थे, जिन्होंने उत्तर पश्चिम दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू को देश की आन बान शान तिरंगा भेंट किया।
इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व उपमहापौर व वर्तमान में निगम पार्षद विजय भगत ने कहा कि सावन में मैं प्रसिद्ध वैद्यनाथ धाम का दर्शन करके आया हूं। देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम द्वादश ज्योर्तिलिंग में प्रसिद्ध हैं। आज 20वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हमने तय किया कि अपने नेता और बड़े भाई श्याम जाजू जी को बाबाधाम का प्रसाद दिया जाए। साथ ही हमारे साथियों ने उन्हें तिरंगा भेंट किया।
