पावर के बिजनेस से…..बिजनेस करने की मिली पावर

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया 2019 एक्सपो के 13वें संस्करण का यहां भव्य उद्घाटन किया गया। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हितधारकों और दुनिया भर के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इन वर्षों में आरईआई एक्सपो को एशिया की सबसे विस्तृत, सम्मानित और बड़ी प्रदर्शनी माना गया है। इस प्रदर्शनी में क्लीन एनर्जी कम्यनिटी एक साथ आती है। यह समुदाय एक प्लेटफॉर्म पर एकत्र होकर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करता है। इसके रास्ते में आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाता है। इन चुनौतियों से मुकाबले के लिए नए-नए तकनीकी समाधान भी सुझाए जाते हैं।

इस प्रदर्शनी का आगाज उद्घाटन समारोह से किया गया। इस समारोह में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ब्लूमबर्ग न्यू एनर्जी फाइनेंस, ईवाई इंडिया पावर एंड यूटिलिटीज लीडर और फ्राइबर्ग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विश्व ऊर्जा स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया। इसके साथ ही ब्राजील, भारत सरकार, मध्यप्रदेश राज्य, तेलंगाना राज्य के सरकारी प्रतिनिधियों ने भी अक्षय ऊर्जा से होने वाले लाभ और भविष्य की योजनाओं को उभारा।

 

इस साल एक्सपो में अक्षय ऊर्जा के उत्पादन, वितरण, नियामक ढांचे तक प्रसार और उनकी चुनौतियों के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। इस इवेंट में कई दिग्गज कंपनियों के तकनीकी विशेषज्ञों, प्रोफेशनलों के साथ फैसला लेने में सक्षम अधिकारियों और उन्हें प्रभावित करने वाली हस्तियों ने भाग लिया। एक्सपो में इंटरनेशनल सोलर एनर्जी सोसाइटी, इंडो जर्मन एनर्जी फोरम एसओ, नेशनल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल, ग्लोबल एनर्जी स्टोरेज एलायंस, स्टैंडर्डर्स एंड रिसर्च, स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स जैसे संस्थान भी शामिल हुए। इन संस्थानों ने आरईआई 2019 में क्लीन एनर्जी के उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में चर्चा को आगे बढ़ाने, अमल के उपाय और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में स्टार्टअप्स की चर्चा हुई।

भारत में इनफॉर्मा मार्केट्स के प्रबंध निदेशक श्री योगेश मुद्रास ने कहा,“रिन्यूएबल इंडिया एनर्जी एक्सपो 2019 एक अनोखा और विश्वनीय प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है। इसमें सभी नीति निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ एक प्लेटफॉर्म पर साथ आकर इस विषय पर सभी चिंताओं पर विचार-विमर्श करते हैं और उनका बेहतरीन समाधान खोजते हैं। उत्साह बढ़ाने और बिजनेस, इनोवेशन, ट्रेंड को पकड़ने और नेटवर्किंग के विश्वसनीय माध्यमों में से यह शो एक है। यह विविधता के बावजूद इंडस्ट्री को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस एक्सपो में तमाम संघ, सरकारी निकाय के प्रतिनिधि, स्वतंत्र नेता और इंडस्ट्री के विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्रित होते हैं। ये एक साथ मिलकर मार्केट ट्रेंड, निवेश और आधुनिक तकनीक के विषयों पर  चर्चा करते हैं।

अन्सर्ट एंड यंग एलएलपी में डबल डिजिटर एंड यूटिलिटीज के पार्टनर सोमेश कुमार, बांग्लादेश के आईडीसीओएल में रिन्यूएबल एनर्जी के हेड मोहम्मद इनामुल करीम पवेल शामिल थे। प्रदर्शनी में टाटा पावर में रिन्यूएबल्स विभाग के प्रेसिडेंट और टाटा पावर सोलर में एमडी और सीईओ आशीष खन्ना और वर्ल्ड बैंक के प्रमुख उर्जा विशेषज्ञ साइमन स्टोटल्पक शामिल हुए। एलएंडटी में डोमेस्टिक और ग्लोबल रिन्यूएबल बिजनेस डिलेवपमेंट के हेड शाजी जॉन, जिन्को सोलर में दक्षिण एशिया रीजन के प्रबंध निदेशक डेनियल लियू, क्लीनटेक सोलर में बिजनेस डिवेलपमेंट विभाग के हेड डॉ. अनुव्रत जोशी आदि भी एक्सपो मेंशामिल हुए। इसके अलावा प्रदर्शनी में इनोलिया एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अरविंद रेड्डी, इनरपार्क एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संतोष खेतवाल और राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (आरईईएल) के प्रबंध निदेशक श्री ए. के. जैन समेत इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया।

इंडो जर्मन इंडिया फोरम ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए रेजिडेंशियल सोलर और फोटो वोल्टाएक्सि पर चर्चा की मेजबानी की। पीवी मैगजीन ने बड़े स्तर की परियोजनाओं के लिए बेहतरीन दिशा-निर्देश विषय पर एक चर्चा का आयोजन किया। ऑपरेशन, मैनेजमेंट और इंस्टालेशन पीवी मैगजीन ग्रुप के (एडिटर इन चीफ) ग्लोबल जोनाथन गिफर्ड और नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ सुब्रमण्यिम पुलीपाका के नेतृत्व में किया गया।

एक्सपो में इंडिया बायो गैस एसोसिएशन, इंडो-जर्मनी एनर्जी फोरम, सोलर बिजनेस क्लब, ऑल इंडिया सोलर इंडस्ट्रीज, एपीवीआईए आदि संघों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स, स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स, नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया और जीआईजेड भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.