रुड़की (उत्तराखंड)। सोलर इनवर्टर, बैटरी और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम बनाने वाली कंपनी ऐप्रो ग्लोबल लिमिटेड ने प्री-आईपीओ फंडिंग राउंड में ₹40 करोड़ जुटाए हैं। इस राउंड में संस्थागत निवेशकों, फैमिली ऑफिस और बड़े निवेशकों ने भाग लिया।
इस फंडिंग में Aarth AIF Growth Fund, NAV Bharat Investment Opportunities Fund, VentureX Fund, Kyro India Opportunities Fund-I और JK Family Office सहित अन्य निवेशकों ने हिस्सा लिया। कायरो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड ने ट्रांजेक्शन एडवाइजर के रूप में निवेशकों की पहचान, फंडिंग की रूपरेखा और पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया।
कंपनी के अनुसार, नई पूंजी का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने और अक्षय ऊर्जा व पावर-बैकअप कारोबार के विस्तार में किया जाएगा।
ऐप्रो का राजस्व FY25 के ₹199.61 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹346.39 करोड़ हो गया। इसी अवधि में EBITDA ₹26.73 करोड़ से बढ़कर ₹44.30 करोड़ और कर-पश्चात लाभ (PAT) ₹18.58 करोड़ से बढ़कर ₹30.54 करोड़ रहा।
कंपनी ने FY28 में IPO लाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए संभावित लीड मैनेजरों तथा निवेशकों के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी के एमडी जगदीप चौहान ने कहा कि नई फंडिंग से कंपनी की विस्तार योजनाओं को गति मिलेगी और वह IPO की तैयारी को आगे बढ़ा सकेगी।

