पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया ने हैदराबाद में खोला अपना पहला एक्सक्लूसिव ब्राण्ड स्टोर

नई दिल्ली।  पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडियाभारत में इलेक्ट्रिकल कंस्ट्रक्शन मटेरियल्स (ईसीएम) के सबसे बड़े घरेलू उत्पादकों में से एक है। ये उत्पाद हमारे प्रमुख ब्राण्ड ‘एंकर बाय पैनासोनिक’ के अंतर्गत दशकों से अधिक समय से देशभर में उपलब्ध हैं। ईसीएम के अलावा यह कंपनी भारत में विभिन्न स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्सहाउसिंग और होम ऑटोमैशन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में भी परिचालन करती है। कंपनी ने आज हैदराबाद में अपने पहले एक्सक्लूसिव ब्राण्ड स्टोर के लॉन्च की घोषणा की है। इस ब्राण्ड स्टोर में एंकर और पैनासोनिक के सर्वश्रेष्ठ उत्पाद होंगेजैसे कि एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल वायरिंग डिवाइसस्विचगियरवायर्सएलईडी लाइटिंग सॉल्यूशंसआईएक्यू (पंखे) और वाटर हीटर्स। ये आवासीयवाणिज्यिक और औद्योगिक वर्ग के लिये होंगे और इन्‍हें हर व्यक्ति की जरूरत के मुताबिक डिजाइन किया गया है।

 हैदराबाद में वाणिज्यिक और व्यवसाय केन्द्रों के विस्तारमजबूत अवसंरचना और बढ़ते आईटी सेक्टर के कारण डेवलपर्स अधिक से अधिक वाणिज्यिक परियोजनाओं और आवासीय क्षेत्र में काम कर रहे हैं। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस की वैश्विक विशेषज्ञता हैदराबाद की रियल एस्टेट कंपनियोंआर्किटेक्ट्सइंटीरियर डिजाइनर्स और उपभोक्ताओं के लिये उत्प्रेरक का काम करेगी और उन्हें सुरक्षाआराम तथा सुविधा का बेजोड़ अनुभव देगी। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस का स्टोर रणनीतिक रूप से स्थित है और खरीदारों के लिये एक अनुभव क्षेत्र होगाजहाँ होम ऑटोमैशनस्मार्ट और ऊर्जा बचाने वाले उत्पादों की व्यापक श्रृंखला होगी।

पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री विवेक शर्मा ने कहा‘‘आज हैदराबाद में अपना पहला एक्सक्लूसिव ब्राण्ड स्टोर लॉन्च कर हम बहुत खुश हैं। हमने भारत के टियरऔर टियर बाजारों में वित्तीय वर्ष 21-22 के अंत तक ऐसे 130 स्टोर्स खोलने का लक्ष्य रखा हैताकि ईसीएम (इलेक्ट्रिकल एंड कंस्ट्रक्शन मटेरियल) उद्योग की बढ़ती जरूरत पूरी हो सके। यह स्टोर्स उपभोक्ताओं और प्रभाव उत्पन्न करने वालों के लिये अनुभव केन्द्रों का काम करेंगेऐसी जगहजहाँ हम अपनी श्रृंखला की गहनता और व्यापकता को प्रदर्शित कर सकें और ऐसे उत्पाद दिखा सकेंजो स्मार्ट और कनेक्टेड घरों पर पैनासोनिक के वैश्विक नवाचार का हिस्सा हैं। यह स्टोर केवल उपभोक्ताओं पर लक्षित नहीं हैबल्कि नये भारत के निर्माताओंयानि बिल्डर्सठेकेदार और आर्किटेक्ट समुदाय को एक मंच प्रदान करेगाताकि वे अगली पीढ़ी के समाधानों का अनुभव कर सकें और अपनी आगामी परियोजनाओं में उन्हें शामिल कर सकें। चयनों का अनूठा अनुभव उपभोक्ता को आराम और पसंद की सीढ़ी पर चढ़ने का मौका देगाऐसी श्रेणी मेंजो अन्यथा बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिशियनों द्वारा संचालित होती है और भीड़-भाड़ वाले इलेक्ट्रिकल स्टोर्स में होती है। यह एक्सक्लूसिव स्टोर हमारे एनर्जी रिकवरी वेंटिलैटर (ईआरवी)इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमैटिक टायलेट सीट्स और बाथरूम ड्रायर्स का प्रदर्शन करेगाताकि उपभोक्ता अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी का अनुभव कर सकें।’’

 पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया ग्राहकों से जुड़ने की मंशा से अपनी रिटेल पहुँच को बढ़ाने और विस्तार के लिये अपनी रिटेल रणनीति में भारी निवेश करेगी। 100 ब्राण्ड स्टोर फ्रैंचाइज ओन्ड एंड फ्रैंचाइज ऑपरेटेड (एफओएफओ) मॉडल में स्थापित किये जाएंगेताकि लोग ब्राण्ड पैनासोनिक के साथ जुड़कर वृद्धि कर सकेंजबकि ग्राहकों के लिये उन्नत गुणवत्ता के और हाई-टेक उत्पादों का आश्वासन होगा।

 फ्रैंचाइजी मालिक श्री राजन गंगल ने कहा, ‘‘हैदराबाद में पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस के पहले एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च होने से हम खुश हैं। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया ने खुद को उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के विनिर्माता के तौर पर स्थापित किया हैखासकर आवासीय और वाणिज्यिक अवसंरचना परियोजनाओं के लिये। यह शोरूम ऐसे ज़ोन के वास्तविक स्पर्श और अनुभूति का निर्माण करेगाजो उपभोक्ताओं के लिये खरीदारी और चयन की प्रक्रिया को आसान बनायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.