आरबीआई की घोषणा से एमएसएमई में होगें रोजगार उपलब्ध : संजय बी चोरड़िया

नई दिल्ली। इंटीग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी संजय बी चोरड़िया ने सरकार की अर्थव्यवस्था बुस्ट के लिए की गई घोषणा पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि निश्चिततौर पर इससे एमएसएमई में रोजगार उत्पन्न होंगे। बैंकों से अब सरल ब्याज पर लोन उपलब्ध हो पाएगा जिससे छोटे उद्योग को लाभ पहुंचेगा।

संजय बी चोरड़िया ने कहा कि सरकार ने नन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां और माइक्रोफाइनेंस के लिए जो घोषणाएं की है इससे सेल्फ हेल्प ग्रुप की सहायता से चल रही है कई उद्योग को फायदा होगा। जहां काफी संख्या में महिलाएं काम करती हैं।

आईसीसीईआई के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी ने कहा कि आरबीआई ने सरकार ने राज्य सरकार के लिए एडवांस लिमिट को 30 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दी है इससे यहां चल रहे सरकारी योजनाओं में पैसों की कटौती नहीं होगी। इससे प्रदेश में रोजगार की संभावना बनी रहेगी और पलायन रूक सकेगा। महानगरों पर दबाव कम पड़ेगा। लॉकडाउन से सबसे ज्यादा क्षति छोटे शहरों मे चल रहे उद्योग को ही हुई है जिसके लिए सरकार ने कमर कस ली है। संजय बी चोरड़िया ने कहा कि सरकार आगे भी इकोनोमी बूस्ट के लिए आगे भी पैकेज की घोषणा करेगी जिसके संकेत आरबीआई ने दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.