नई दिल्ली। कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। कई मेहनतकश गरीब मजदूर हैं, जिनके लिए मास्क खरीदना सहज नहीं है। ऐसे में कई स्वयंसेवी संस्थाएं मास्क का वितरण कर रही है। आज दक्षिणी दिल्ली में सोसाइटी फॉर डिसेबिलिटी एंड रिहेबिलेशन स्टडीज की ओर से मास्क वितरण किया गया।
सोसाइटी फॉर डिसेबिलिटी एंड रिहेबिलेशन स्टडीज के अजय कुमार कर्ण ने बताया कि आज हमारी संस्था सोसाइटी फॉर डिसेबिलिटी एंड रिहेबिलेशन स्टडीज की ओर से दक्षिणी दिल्ली में जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क बांटा गया। मास्क वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंशिंग का पूरा ख्याल रखा गया। देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के दूसरे भागों में भी हमारे संस्था से जुडे लोग सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि हमारे इस कार्य में सहभागी बनें। कई लोगों ने अपनी सहमति प्रदान की है।

