ऑरिफ्लेम ने लॉन्च किया मैग्नेटिस्टा

नई दिल्ली। स्वीडिश डायरेक्ट-सेलिंग ब्यूटी ब्रांड ऑरिफ्लेम ऐसे उत्कृष्ट उत्पाद बनाने में विश्वास करता है जो प्रोग्रेसिव साइंस की मदद से अद्वितीय अनुभव प्रदान करते हो। ब्रांड ने हाल ही में एक सफल उत्पाद लॉन्च किया है – मैग्नेटिस्टा फ्रेगरेंस (खूशबू)। यह प्रोडक्ट वैज्ञानिक रूप से यह साबित कर चुका है कि वह पुरुषों को महिलाओं के प्रति आकर्षित महसूस कराता है।

दो मास्टर परफ्यूमर्स एमिली कोपरमैन और एलीनेर मैसनेट ने इस परफ्यूम को डिजाइन किया है। दोनों ने पैशन फ्लॉवर अकॉर्ड का इस्तेमाल किया है। यह एक ऐसा फूल है जिसे इंद्रियों पर उसके उत्तेजक प्रभाव के लिए जाना जाता है। ओरिएंटल फ्लॉवर फ्रेगरेंस के साथ ही डेवी नेरोली ब्लॉसम, पिंक पेपर, ब्लैक करंट, ब्लूमिंग मस्क और वेनिला के कामुक नोट्स के ताजा और बेहतरीन टॉप नोट्स भी यह प्रदान करता है।

नए लॉन्च पर बोलते हुए ऑरिफ्लेम साउथ एशिया के रीजनल मार्केटिंग सीनियर डायरेक्टर श्री नवीन आनंद ने कहा, “मैग्नेटिस्टा पहला परफ्यूम है जो वैज्ञानिक रूप से यह साबित कर चुका है कि उसे लगाने से पुरुष महिलाओं के प्रति अधिक आकर्षित महसूस करते हैं। यह पुरुषों पर काबू पाने और सक्षम महसूस करने में मददगार है। यह उन्हें खुद पर काबू नहीं रखने देगा और आपको गुप्त रूप से प्रतिस्पर्धी बढ़त देता है। न्यूरोसाइंस से यह साबित हो चुका है कि इसकी सुगंध मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डालती है और आपके आकर्षण के स्तर को बढ़ाती है। यह प्रीमियम, हाइली-डिफ्यूजिव, लंबे समय तक चलने वाली, मॉडर्न खुशबू है जो निश्चित रूप से आपकी आकर्षण शक्ति को कई गुना बढ़ा देगी।”

कीमतः 3,499 रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published.