पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर पीएम कोष में दिया तीन लाख का चेक

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती की पूर्व संध्या पर युवा भारती ट्रस्ट ( नई दिल्ली ) की और से प्रधानमंत्री नरेदर मोदी को तीन लाख का चेक प्रदान किया गया | ट्रस्ट की और से दिल्ली पुलिस को एक हजार मास्क भी दिए गए | पूर्व पीएम चंद्रशेखर के राजनितिक सलाहकार रहे व युवा भारती ट्रस्ट के सचिव एचएन शर्मा ने तीन लाख का चेक प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर भेंट किया | शर्मा ने कहा की पीएम कोष में दी गई राशि कोरोना के खिलाफ जुंग लड़ रहे देशवासियो के काम आएगी | एचएन शर्मा की और से डीएम को कोरोना से बचाव में जुटे कर्मचारियों में बांटने के लिए एक हजार गमछे भेंट किये गए |

Leave a Reply

Your email address will not be published.