भूषण कुमार ने ‘तेरी यारी’ के जरिए दोस्ती को याद किया

नई दिल्ली। ऐसे समय में जब एक बड़ा स्वास्थ्य संकट भारत में बड़े पैमाने पर फैल रहा है, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ उनके टेलेंट और कंटेंट के ख़ज़ाने खोल रही है और लॉकडाउन के दौरान लोगों के घरों तक मनोरंजन पहुंचा रहे है। केयर कॉन्सर्ट और पिछले एक महीने में कुछ गाने लॉन्च करने के बाद, हाल ही में रिलीज़ हुआ ब्लॉकबस्टर ट्रैक बेवफाई सहित, इस म्यूज़िक लेबल ने अब अपना अगला ट्रेक लॉन्च किया है – तेरी यारी  यह एक सदाबहार दोस्ती के बारे में  है। यह सांग तीन जिगरी दोस्तों  मिलिंद गाबा, अपारशक्ति खुराना और किंग काज़ी द्वारा अभिनीत किरदारों के इर्द-गिर्द घूमता है, जिन्होंने इस सांग को ट्रैक पर भी प्रस्तुत किया है।

 

 

म्यूज़िक वीडियो, हौज़ खास गांव और दिल्ली के बाहरी इलाके में शूट किया गया था, लॉकडाउन  की घोषणा होने से बहुत पहले इस सिंगल म्यूजिक पर काम शुरू किया जा चूका था। मिलिंद गाबा और किंग काज़ी ने टी-सीरीज़ में वापसी करके इसे मज़ेदार बनाया, दोस्ती के ऊपर बना एक जबरजस्त गाना। टी-सीरीज़ के सफल एकल कुड़िये  नी के साथ पिछले साल अपने म्यूजिक वीडियो की शुरुआत करने वाले अपारशक्ति उनके साथ आते हैं और साथ में एक शानदार टीम बनाते हैं जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है।

 

इस सांग की कहानी सुनील सेठी द्वारा बनाई गई है, इसकी पेपी भांगड़ा बीट आपको डांस करने पर मजबूर कर देगी, साथ ही आपके दिल को भी छू जाएगा और आपको अपने सबसे प्रिय दोस्तों की याद दिलाएगा। टी-सीरीज़ ‘तेरी यारी, दोस्तों के बीच एक अटूट बंधन के बारे में बताती है। मिलिंद गाबा #MusicMG के म्यूजिक और मिलिंद गाबा, किंग काज़ी, विरस और स्टाइलिश सिंह के लिरिक्स  के साथ, यह सांग आपको अपने ग्रुप के साथ बिताए उन मस्तीभरे दिनों की याद दिलाने की ग्यारंटी देता  है।

टी-सीरीज़ के हेड भूषण कुमार कहते हैं, “यह साबित हो गया है कि म्यूजिक तनाव को दूर कर सकता है और मन को शांत कर सकता है। लॉकडाउन और सेल्फ-आइसोलेशन की इस अवधि के दौरान, हमें खुशी है कि हम एक और मजेदार सांग ला रहे  हैं जिसका आनंद आप अपने घर पर बैठे-बैठे लें सकेंगे।” तेरी यारी एक खूबसूरत ट्रैक है जो दोस्ती को बहुत ही अलग तरीके से सेलिब्रेट करता है। यह उन छोटी लेकिन अनमोल खुशियों-शरारतों  के बारे में है जो हम बड़े होने के दौरान अपने दोस्तों के साथ अनुभव करते हैं। तेरी यारी सभी BFF के लिए समर्पित है, जिनके पास तरह की यादें है । “तेरी यारी के लिए टीम में मिलिंद, काज़ी और अपारशक्ति की प्रतिभाशाली तिकड़ी का होना बहुत ही अच्छा था।”

मिलिंद गाबा कहते हैं, “काज़ी और मैं, एक और शानदार कलाकार  वीरस के साथ मिलकर, जब हम भांगड़ा बीट पर एक दोस्ती सांग बनाने के इस कांसेप्ट के बारे में सोच रहे थे, तब हमने लगभग दो घंटे में तेरी यारी को क्रैक किया। यह मेरा अपारशक्ति पाजी के साथ पहला सहयोग है। मुझे उम्मीद थी कि यह औपचारिक होगा, लेकिन वह एक विनम्र, जमीनी व्यक्ति है जो मस्ती करना पसंद करते  है। वह हैंगऑउट करने के लिए एक मजेदार व्यक्ति है। मैं अपने दोस्तों से प्यार करता हूं और यार मोड़ दो के बाद, मेरे दोस्तों के लिए यह मेरा दूसरा सांग है। मेरे काम की सराहना करने वाले सभी लोगों के लिए प्यार। ”

अपारशक्ति ने शेयर किया, “कुड़िये नी के बाद, मैं टी-सीरीज़ के साथ अपना अगला सिंगल करने की योजना बना रहा था। मिलिंद और काज़ी टीम के साथ संपर्क में थे ताकि वे अपने अगले प्रोजेक्ट पर  काम कर सकें। यह इत्तिफ़ाक़ से ही हुआ कि पूरी टीम ने हमसे पूछा कि क्या हम एक साथ सहयोग के लिए आएंगे।  हम एक दूसरे के काम के लिए एक विशेष प्रकार का सम्मान रखते हैं और हम सभी मिले और इसे करने का फैसला किया। तेरी यारी बना और यह वास्तव में एक कूल फ्रेंडशिप एंथम की तरह लगता है। जो लोग लॉकडाउन की इस अवधि के दौरान अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं, वह इस ट्रैक को जरूर पसंद करेंगे। ”

किंग काज़ी बताते हैं, “तेरी यारी एक विशेष आयु वर्ग के लिए समर्पित नहीं है। यह एक ऐसा सांग है जिसे हर कोई बच्चों से लेकर बड़ों तक और साथ ही पुरानी पीढ़ी से भी जोड़ेगा। मेरा मानना ​​है कि दोस्ती दुनिया में सबसे अच्छे रिश्ते में से एक हैं और हम अपने दोस्तों को बहुत महत्व देते हैं। इसलिए तेरी यारी एक मज़ेदार भांगड़ा सांग है जो दोस्ती का जश्न मनाता है और आपको अपने दोस्तों की याद दिलाएगा। ”

भूषण कुमार की तेरी यारी, मिलिंद गाबा, अपारशक्ति खुराना और किंग काज़ी द्वारा गाया और फिल्माया गया है, मिलिंद गाबा#MusicMG द्वारा म्यूजिक दिया गया है । तेरी यारी की टीम विशेष रूप से अनूप कुमार को धन्यवाद देना चाहेगी। यह सांग मिलिंद, काज़ी, विरस और स्टाइलिश सिंह द्वारा लिखा गया है, नवजीत बुट्टर द्वारा निर्देशित यह सिंगल म्यूजिक टी-सीरीज़ के YouTube चैनल पर आ चूका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.