2 साल का हुआ हेलो


नई दिल्ली।
भारत का अग्रणी रीजनल सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म हेलो 06 जून, 2020 को अपनी दूसरी सालगिराह मना रहा है। इस अवसर पर यह एक सितारों भरी डिजिटल एनीवर्सरी पार्टी #HeloStarLiveParty का आयोजन कर रहा है। इस मनोरंजक कार्यक्रम के हिस्‍से के रूप में 9 भारतीय भाषाओं के 43 सेलेब्रिटीज अपने आधिकारिक हेलो हैंडल्‍स से परफॉर्म करेंगे और अपने प्रशंसकों से बातचीत करेंगे। 6 से 8 जून तक शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक, हेलो यूजर्स लोकप्रिय बॉलीवूड कलाकारों जैसे अनन्‍या पांडे, परिणीति चोपड़ा, श्रुति हसन, तारा सुतारिया, भूमि पेडनेकर, तमन्‍ना और क्षेत्रीय सुपरस्‍टार सोनाली कुलकर्णी, मीमी चक्रवर्ती, सोनिया मान, अनु सिथारा, श्रया सरन आदि के लाइव सेशन का जमकर लुत्‍फ उठा सकेंगे।

यूजर्स को उनकी व्‍यक्तिगत #HeloJourney की याद दिलाने के लिए, प्‍लेटफॉर्म पर एक अद्वितीय #PowerOf2 इन-एप फीचर को पेश किया गया है। यह कस्‍टोमाइज्‍ड फीचर यूजर्स को उनके सबसे ज्‍यादा पसंद किए गए पेज, लोकप्रिय पोस्‍ट, उनके एकाउंट पर कुल इंटरेक्‍शन सहित कई रोचक जानकारी प्रदान करता है। इतना ही नहीं, हेलो ने अपनी 2 साल की यात्रा को दिखाने के लिए एक स्‍पेशल वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में अनन्‍या पांडे, श्रुति हसन, श्रया सरन, मीमी चक्रवर्ती और योयो हनी सिंह जैसे लोकप्रिय कलाकारों से लेकर मोहम्‍मद कैफ, एस. श्रीसंथ और प्रियम गर्ग जैसे क्रिकेटर्स व सरकारी अधिकारी सहित कई प्रतिष्ठित व्‍यक्तियों को दिखाया गया है, जिन्‍हें इस अवसर पर अपना प्‍यार और समर्थन प्रदान करते हुए देखा जा सकता है।

 

 हेलो, #HeloSuperStar, #HeloPeMilo, #HeloGuru, #HeloFunnyKing सहित अपने विशिष्‍ट अभियानों और ब्रांड आईपी जैसे  #FridayFever, #HeloLivePeMilo, #StarFanMeetup के माध्‍यम से, उनके लिए जो एक्‍सक्‍लूसिव कंटेंट चाहते हैं, एक जैसे विचारों वाले लोगों के समुदाय और नवीनतम स्‍थानीय ट्रेंड्स के लिए एक प्‍लेटफॉर्म है। हेलो ने विभिन्‍न भाषाओं के कार्यक्रमों जैसे बिगबॉस, कोडेस्‍वरी, हसदियां दे घर वास्‍दे, द कपिल शर्मा शो, इंडियाज बेस्‍ट डांसर सहित डिजिटल कार्यक्रम जैसे क्रॉसब्‍लैड, जस्‍ट कॉमेडी, नॉइस एंड ग्रेंस, बॉलीवूड म्‍यूजिक प्रोजेक्‍ट आदि के साथ प्रमुख भागीदारी की है, जिसने विभिन्‍न कंटेंट वर्टीकल में मजबूत राष्‍ट्रीय और क्षेत्रीय साझेदारी को मजबूत बनाया है। 

 


हेलो हजारों रचनाकारों का घर है, जो इन्‍नोवेटिव कंटेंट बनाने के लिए सक्रियता से प्‍लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और 15 भाषाओं में करोड़ों प्रशंसकों तक पहुंचने का फायदा उठा रहे हैं। क्रिएटर समुदाय पर ध्‍यान केंद्रित करने के लिए, हेलो ने एक अद्वितीय इन-एप पहल “Creator Center” की घोषणा की है। प्‍लेटफॉर्म पर उच्‍च गुणवत्‍ता वाला इंगेजमेंट बनाने के उद्देश्‍य के साथ यह पहल हेलो क्रिएटर्स को शिक्षित और सशक्‍त बनाने पर केंद्रित है। इसमें जानकारीप्रद वीडियो ट्यूटोरियल्‍स, टूल्‍स और इन-एप फीचर्स की श्रृंखला के माध्‍यम से उन्‍हें गुणवत्‍तापूर्ण सामग्री बनाने के रोमांचक और इन्‍नोवेटिव टिप्‍स और ट्रिक्‍स बताई जाएंगी।

इस अवसर पर बोलते हुए, रोहन मिश्रा, प्रमुख, हेलो ने कहा, पिछले दो सालों की यात्रा बहुत ही रोमांचक रही है। हमें गर्व है कि हेलो न केवल भारत का अग्रणी रीजनल सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के रूप में उभरा है, बल्कि हम सभी क्षेत्रों और भाषाओं के बहुत सारे यूजर्स और प्रमुख हस्तियों के लिए एक भरोसेमंद प्‍लेटफॉर्म के रूप में विकसित हुए हैं। हमारी आत्‍मीयता और समानता ने हमें अपने यूजर्स और समुदाय के साथ गहराई से जुड़ने में सक्षम बनाया है और हम अपने इन्‍नोवेटिव कंटेंट पेशकश, सेलेब्रिटी इंगेजमेंट, अभियानों और इन-एप फीचर्स के माध्‍यम से उनके लिए यादगार अनुभव निरंतर प्रदान करते रहेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.