नई दिल्ली। महिला संगठन की अध्यक्ष आशा जी माहेश्वरी ने बताया कि यह राशि लोकडाउन के समय कन्यापूजन के निमित्त निकाल कर बहनों ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए सहर्ष भेंट की । अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा माहेश्वरी वह महामंत्री श्रीमती मंजू बांगड़ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्राम विकास एवं राष्ट्रीय समस्या निवारण समिति के अंतर्गत समिति प्रमुख श्रीमती किरण लढा एवं समिति प्रभारी श्रीमती प्रेमा झंवर के साथ प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 1100000/ ग्यारह लाख रुपए का चेक लोकसभा स्पीकर श्रीमान ओम कृष्ण बिरला जी को भेंट किया गया ।
ग्राम विकास एवं राष्ट्रीय समस्या निवारण समिति प्रमुख किरण जी लड्ढा ने बताया कि इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी संगठन की बहनों द्वारा करोड़ों रुपए की सहायता भोजन , खाद्य सामग्री सेनिटाइजर, मास्क आदि व नकद राशि जरूरतमंदों , श्रमिकों विकलांगों ,व असहाय महिलाओं को देकर की गई । साथ ही आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने हेतु महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण समिति के अंतर्गत एक सखी नामक वेबसाइट का भी निर्माण किया गया । जहां बिना किसी खर्चे के महिलाएं अपने स्वदेशी उत्पादों का विक्रय कर सकेंगी ।

