
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी स्वतंत्र फुल-सर्विस डिजिटल ब्रोकिंग फर्मों में से एक एंजेल ब्रोकिंग ने मार्च 2020 में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से एक लाख से अधिक मासिक नए अकाउंट्स के साथ अपना अब तक का उच्चतम स्तर प्राप्त किया है। क्लाइंट बेस में वृद्धि ने हमारे डेली ट्रेडिंग वॉल्युम को और तेजी दे दी है क्योंकि हम अपने प्लेटफॉर्म पर एक दिन में लगभग 2 मिलियन ट्रेड निष्पादित कर रहे हैं। इसने एंजेल के मल्टी-सेग्मेंट मार्केट लीडरशिप को मजबूती दी है।
-
वित्त वर्ष 2020 की तुलना में 2 एम वित्तवर्ष 2021 में औसत मासिक सकल ग्राहक वृद्धि में 2.2 गुना वृद्धि
-
मई 2020 में ऐतिहासिक रूप से क्लाइंट बेस 2+ मिलियन तक पहुंचाया
-
एक दिन में रिकॉर्ड–तोड़ 2+ मिलियन ट्रेड्स निष्पादित कर हमारे प्लेटफार्मों की स्थिरता का भरोसा
एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के सीएमओ श्री प्रभाकर तिवारी ने इस उपलब्धि पर कहा, “एंजेल ब्रोकिंग एक डिजिटल-फर्स्ट संगठन है, जो सिंगल माइंडेड उपभोक्ता-केंद्रित होने के साथ ही कार्यों में अग्रणी डिजिटल टूल और प्लेटफॉर्म पर भरोसा करता है। राष्ट्र-व्यापी लॉकडाउन ने हमारी डिजिटल ब्रोकिंग सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाया है और आपदा में भी यह एक राहत बनकर आया। पारंपरिक ब्रोकिंग फर्मों की तुलना में यह एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है। अनुसंधान और सलाहकार के संदर्भ में सरलीकृत प्राइसिंग स्ट्रक्चर और अन्य वैल्यू एडेड सेवाओं को देखते हुए ग्राहकों ने हमें विशेष रूप से टियर 2 और टियर 3 शहरों में प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बहुत ज्यादा पसंद किया है। ”
इस उपलब्धि पर एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने कहा, “एंजेल ब्रोकिंग ने भारत में रिटेल व्यापार का तरीका बदल दिया है और वित्तीय समाधानों की विस्तृत रेंज पेश करता है। हम डिजाइनिंग, एक्जीक्यूशन और ग्राहक जुटाने के चरणों में अपने प्लेटफॉर्म की क्षमता को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करते हैं, जिससे नई पीढ़ी के ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए सही साझेदार होने का वादा निभाया जा सके।”
