पटना । स्वयंसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभय कुमार झा ने आज बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री श्री राणा रणधीर सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। विभय कुमार झा ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान अभ्युदय के माध्यम से मिथिला सहित पूरे राज्य में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। हमने मंत्री जी को कोरोना के समय और उससे पहले किए गए सामाजिक कार्यों का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया। उन्होंने हमारे कार्यों की प्रशंसा की और समाजसेवा में और भी अधिक युवा साथियों को लाने की बात कही।
अभ्युदय के अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता ने कहा कि विभय कुमार झा ने बताया कि हमारी कोशिश है कि हम सरकार के मंत्रियों से लगातार मिलते रहें। उन्हें विशेषकर मिथिला की समस्याओं से अवगत कराते रहे हैं। सहकारिता मंत्री ने बातचीत के दौरान मिथिला की सहकारी समितियों की बात की। किन्हीं कारणों से जो कुछ कार्य नहीं हो रहे हैं, उस पर भी चर्चा की। मंत्री ने कहा कि सरकार सहकारिता संस्थानों को समर्थ बनाने की दिशा में कार्ययोजना बना रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कार्ययोजना को धरातल पर क्रियान्वित किया जाएगा। विभय कुमार झा ने बताया कि हमें बेहद खुशी हुई कि राज्य के युवा और उर्जावान मंत्री सकारात्मक सोच के साथ काम कर रहे हैं।

