
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के कारण भारत की चिकित्सा व्यवस्था बहुत दबाव में है और इससे लोगों के स्वास्थ्य व उनकी देखभाल को लेकर खतरा पैदा हो गया है। बढ़ते खतरे और अनिश्चितता के कारण रक्तदान में तेज गिरावट आई है। इस संकट को ध्यान में रखते हुए भारत में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने वाली हेल्थियंस ने रक्तदाताओं और रक्त की जरूरत वाले लोगों व उनके परिजनों को एक-दूसरे के संपर्क में लाने के लिए अपने एप पर एक निशुल्क सेवा शुरू की है।
हेल्थिंयस ने इस बात को ध्यान में रखते हुए यह विशेष सेवा शुरू की है कि कंपनी महीने में 80,000 से ज्यादा ब्लड सैंपल जुटाती है। अगर हेल्थियंस से जुड़े मात्र 10 प्रतिशत लोग भी रक्तदाता बनने की स्वीकृति दे देते हैं तो हेल्थिंयस के इस प्लेटफॉर्म की मदद से मेडिकल या अन्य इमरजेंसी के कारण खून की जरूरत वाले लोगों की बड़ी मदद हो सकती है। इस सर्विस के तहत ब्लड ग्रुप की निशुल्क जांच होती है और व्यक्ति को रक्तदाता बनने की स्वीकृति देनी होती है।
