फर्निशिंग फैबरिक्स की एंटीवायरल रेंज और एयर प्यूरिफाइंग रेंज लॉन्च

नई दिल्ली। डी’डेकोर के उत्पादों की एंटीवायरल और एयर प्यूरिफाइग रेंज सुरक्षित और खूबसूरत घर के दर्शन पर आधारित है। कपड़े बैक्टेरिया और वायरसों के लिए काफी बड़ी सतह प्रदान करते हैं जिस में वे कई दिनों से लेकर कई महीनों तक सक्रिए बने रहते हैं, महामारी के इस समय में, लोग पहले की तुलना में कहीं अधिक स्वच्छ घरेलू समाधानों की तलाश में हैं। डी’डेकोर होम फैब्रिक्स इस समस्या का समाधान ढूंढ़ना चाहता था और अपने कपड़ों को एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल बनाना चाहता था। इसलिए इन्होंने हाईक्यू (HeiQ) के साथ साझेदारी की ताकि वे डी’डेकोर द्वारा वीरोगार्ड (ViroGuard) और डी’डेकोर  द्वारा एयरोफ्रेश (AeroFresh) को लॉन्च कर सकें।

हाईक्यूवीरोब्लॉक (HeiQViroblock) द्वारा प्रेरित डी’डेकोर का वीरोगार्ड होम टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स की एंटीवायरल रेंज है। हाईक्यूवीरोब्लॉक द्वारा उपचारित कपड़ों का कोरोनावायरस, इन्फ्लूएंजा, एवियन फ्लू, स्वाइन फ्लू और रेसपायरेटरी सिंसिटियल वायरस के खिलाफ प्रभावी तरीके से परीक्षण किया गया था और नतीजों में वायरस में 99.99% की कमी पाई गई थी। वीरोगार्ड का लक्ष्य बेहद कम समय में वायरस और बैक्टीरिया को नष्ट करना और कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित बनाए रखना है। डी’डेकोर होम फैब्रिक्स इस तकनीक से बने अप्होल्स्ट्री (घरेलू साज–सज्जा) फैब्रिक्स, पर्दे के कपड़े और चादर बाजार में उतारेगा।

 

 

होम फर्निशिंग घर में सबसे अधिक छूए जाने वाले सतह होते हैं। चाहे आप घर के पर्दे खींच रहे हों, सोफे पर आराम से बैठे हों, कुशन के साथ मस्ती कर रहे हों या बिस्तर पर चैन की नींद ले रहे हों। डी’डेकोर के वीरोगार्ड और एयरोफ्रेश के साथ हम अपने बहुमूल्य ग्राहकों को खूबसूरती के साथ जीते हुए सुरक्षित रहने में मदद करने का वादा करते है”, अजय अरोड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर– डी’डेकोर होम फैब्रिक्स 

 

हाईक्यू फ्रेश (HeiQ Fresh) से प्रेरित, डी’डेकोर का एयरोफ्रेश, एक एयर प्यूरिफाइंग फंग्शन है जो घर के भीतर की हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए यूवी (UV) किरणों का प्रयोग करता है। इंसानों के स्वास्थ्य संबंधी बढ़ते खतरे के साथ घर के भीतर की हवा की शुद्धता प्रमुख चिंता बनती जा रही है। घर के भीतर की हवा में वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOCs) पाए जाते हैं जो घर में इस्तेमाल किए जा रहे सजावटी सामान, कालीन, गोंद, सफाई करने वाले स्प्रे, एयरोसोल, फर्श आदि से निकलते हैं। डी’डेकोर होम फैब्रिक्स ने हाईक्यू फ्रेश को अपनाया है, हाईक्यू का अपने कस्टम–मेड पर्दों पर इस्तेमाल किए जाने वाले महत्वपूर्ण एयर प्यूरिफाइंग टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी उपयोगकर्ताओं को घर में मौजूद हवा की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करता है। यह हवा में VOC कणों को स्थिर कर किसी भी कपड़े की सतह को एयर प्यूरिफाइंग सतह में बदल देता है और फिर प्रकाश का प्रयोग कर उन्हें विघटित कर देता है। यह तेजी से काम करता है (24 घंटे के भीतर) और 20 बार की धुलाई तक चलता है।

डी’डेकोर होम फैब्रिक्स विश्व में बुने हुए कपड़ों और पर्दे के कपड़ों का सबसे बड़ा निर्माता है। वर्ष 1999 में स्थापित डी’डेकोर को ‘ग्लोबली लोकल’ होने पर गर्व है। ये हर उस देश की सौंदर्य संबंधी संवेदनशीलता को समझते हैं जिनमें उनके उत्पादों का प्रयोग किया जाता है। विश्व भर में प्रमुख फर्नीचर निर्माताओं और अपहोल्स्ट्री और पर्दे के कपड़े के खुदरा विक्रेताओं के साझेदार के रूप में, डी’डेकोर ने बिस्तर उत्पादों का उत्पादन भी शुरु किया है।

भारत में मुबंई में स्थित, डी’डेकोर होम फैब्रिक्स के पांच अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र हैं। सभी संयंत्र अत्याधुनिक उपकरणों और देश के पहले रोबोटिक वेयरहाउस से लैस हैं। दो दशकों से भी अधिक समय से कारोबार कर रही इस पुरस्कार विजेता कंपनी को एक मजबूत कंपनी बनाने के लिए इसका संचालन दूरदर्शी, अन्वेषक और लीडर्स की कोर टीम करती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.