अमेज़न इंडिया ने 10 नए फुलफिलमेंट सेंटर्स की घोषणा की

नई दिल्ली। अमेज़न इंडिया ने आज भारत में 10 नए फुलफिलमेंट सेंटर्स (एफसी) और 7 मौजूदा इमारतों के विस्तार के साथ अपने फुलफिलमेंट नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। इस विस्तार से अमेज़न इंडिया के 15 राज्यों में 60 से अधिक एफसी हो जाएंगे। इनकी स्टोरेज क्षमता 32 मिलियन क्यूबिक फीट से अधिक होगी। नए एफसी में बड़े अप्लायन्स और फर्निचर कैटेगरी के लिए स्पेशलाइज्ड नेटवर्क और रिसीव सेंटर भी शामिल होंगे। अमेज़न इंडिया का फुलफिलमेंट नेटवर्क 8 मिलियन वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्र में फैला होगा। इस नेटवर्क का आकार 100 फुटबॉल मैदानों से अधिक बड़ा होगा और यहां लाखों सामान स्‍टोर किए जा सकते हैं।

कस्टमर फुलफिलमेंट ऑपरेशंस, एपीएसी, एमइएनए एण्ड एलएटीएएम, अमेज़़न इंडिया के वीपी अखिल सक्सेना का कहना है कि, “भारत में स्टोरेज क्षमता को बढ़ाने के साथ निवेश के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम ग्राहकों और अपने कार्यबल को सुरक्षित रखते हुए भारतीय ग्राहकों को जो वह चाहते हैं, पूरा करने में मदद करेंगे। 60 से अधिक फुलफिलमेंट सेंटर्स के विस्तृत नेटवर्क के साथ हम प्रतिस्पर्धी वेतन के साथ हजारों रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। बुनियादी ढांचों और तकनीक में निवेश से विक्रेताओं को अमेज़न फुलफिलमेंट की पेशकशों तक पहुंच मिलेगी। ग्राहकों को उत्पादों के चयन के व्यापक मौकों के साथ तेजी से डिलीवरी होगी और पैकिजिंग, यातायात और लॉजिस्टिक्स जैसे सहायक व्यवसायों में मदद मिलेगी।”

इन नए फुलफिलमेंट सेंटर्स को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, लुधियाना और अहमदाबाद में स्थापित किया जाएगा। इसके विस्तार को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह देश के ग्राहकों और विक्रेताओं को अपने उत्पादों को स्मार्ट तरीके और तेज गति से डिलिवर करने के बेहतर अनुभव करा सके। त्योहारी सीजन से पहले सभी नए फुलफिलमेंट सेंटर्स का परिचालन शुरू हो जाएगा। इससे ग्राहकों को घर में सुरक्षित रखते हुए, उन्‍हें जो सामान चाहिए, वह उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।

नीति आयोग के सीईओ माननीय अमिताभ कांत ने कहा, “इस चुनौतीपूर्ण और पोस्‍ट कोविड-19 के युग में ,ई-कॉमर्स और नौकरी के अवसर उत्‍पन्‍न करने में भारत की वृद्धि में एक प्रमुख संचालक होगा। फिजिकल प्रोक्‍योरमेंट डिजिटल लेनदेन को जगह देगा। भारत में ई-कॉमर्स क्रांति अभी शुरुआती स्‍तर पर है। जैसे-जैसे यह सेगमेंट बढ़ता और वृद्धि करता है, अमेज़न भारत के लोगों को उत्‍पादों तक सुरक्षित पहुंच मुहैया करना चाहिए, हमारे किराना स्‍टोर्स के साथ करीब से काम करना चाहिए ताकि उन्‍हें भी बाजार के विस्‍तार का लाभ मिल सके और यह पैकेजिंग, ट्रकिंग एवं कंस्‍ट्रक्‍शन उद्योगों को भी सहयोग देना चाहिए। इन सभी के वजह से भारत की अर्थव्‍यवस्‍था पर उल्‍लेखनीय असर होगा। मुझे अमेज़न द्वारा भारत में नियमित आधार पर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में किए जा रहे निरंतर‍ निवेश को देखकर खुशी हो रही है। मुझे खुशी है कि यह हमारे एमएसएमई, शिल्‍पकारों और कारीगरों को भी बाजार तक पहुंच मुहैया करा रहा है।”

अमेज़न ने भारत में सबसे उन्‍नत में से एक फुलफिलमेंट नेटवर्क बनाया है और भारत में विक्रेता फुलफिलमेंट में अमेज़न की विशेषज्ञता, भरोसेमंद देशव्‍यापी डिलीवरी और ग्राहक सेवा से लाभ उठा रहे हैं। अमेज़न द्वारा फुलफिलमेंट का उपयोग करते हुए जब सामान का ऑर्डर दिया जाता है तो भारत के विक्रेता अपने उत्पादों को अमेज़न को भेजते हैं। अमेज़न सामान को उठाता है और उसकी पैकिंग कर ग्राहकों को भेजता है। इसके साथ ही ग्राहक सेवा को उपलब्ध करवाता है और विक्रेताओं की ओर से सामान लौटाने पर उसका प्रबंध भी करता है। हाल ही में पेश किए गए रिसीव सेंटर्स प्रोडक्‍ट कलेक्‍शन प्‍वाइंट्स हैं जहां विक्रेता अपने उत्‍पादों को भारत में अमेज़न एफसी नेटवर्क में आगे के वितरण के लिए भेजते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.