मधुबनी। स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के राष्ट्ीय अध्यक्ष विभय कुमार झा ने बिहार के सभी राजनीतिक दलों से मांग की है कि लोकतंत्र के चैथे स्तंभ को मजबूत करने के लिए आगे आएं। इसके लिए उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे हमारे समाज के मजबूत प्रहरी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र में बात करें। मीडियाकर्मियों की स्थिति बेहतर नहीं कही जा सकती है।
अभ्युदय के राष्ट्ीय अध्यक्ष विभय कुमार झा ने कहा कि कोरोना काल में हजारों मीडियाकर्मियों की नौकरी चली गई है। मिथिला हो या संपूर्ण बिहार, कहीं के पत्रकारों से आप बात कर लें, उनके हितों की रक्षा कहां हो पा रही है ? आखिर उनका भी परिवार है। उन्हें भी अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना होता है। विभय कुमार झा ने कहा कि कोरोना काल में हमने भी और दूसरे संस्थानों ने भी कोरोना योद्धाओं को सम्मान दिया। क्या किसी ने मीडियाकर्मियों के बारे में सोचा ? बिना रूके, बिना शिकायत किए ये मीडियाकर्मी अपने काम मंें दिन-रात लगे रहते हैं। इन्हें भी तो हमें सम्मान करना चाहिए।
विभय कुमार झा ने कहा कि हमारे कई पत्रकार मित्र दिल्ली में हैं। उनसे भी बात होती है। वर्तमान में सभी की आर्थिक स्थिति विकट है। ऐसे में अभ्युदय की ओर से बिहार के तमाम राजनीतिक दलों से मांग की गई है कि मीडियाकर्मियों के लिए बात हो। उनके लिए सुरक्षा और जिम्मेदारी सरकार दिखाए। हमने इसके लिए सरकार के कई अधिकारियों से भी बात की है कि वर्तमान परिस्थिति में सरकार की ओर से मीडियाकर्मियों के लिए क्या सहायता प्रदान की जा सकती है ? विभय कुमार झा ने कहा है कि हमने कुछेक मंत्रियों का ध्यान इस ओर दिलाया है। उनसे आग्रह किया है कि पत्रकारों के लिए भी एक सहायता कोष हो। जिससे आकस्मिक स्थिति में मीडियाकमियों को सहायता प्रदान की जाए।

