हाईजीन के लिए सेफ ने दिल्ली एनसीआर में मुफ्त सेनेटरी पैड बांटे

नई दिल्ली। रहो सेफ, जो लीडिंग हाईजीन और वेलनेस ब्रांड‘पी सेफ’ की सहयोग संस्था है, उसनेहाल ही में दिल्ली एनसीआर और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में नि:शुल्क सेनेटरी पैड बांटे हैं, जिनमें दूर-दराज में स्थित झुग्गी-झोपड़ी का क्षेत्र भी शामिल हैं। कंपनी एक हेल्दी मैन्सट्रुएशन प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 1 हज़ार महिलाओं तक पहुंची।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 336 मिलियन महिलाएँ भारत में मैन्सट्रुएशन कर रही हैं, जिसमें केवल 121 मिलियन (लगभग 42 प्रतिशत) महिलाएं लोकल या कमर्शियल तौर पर बनाए सैनिटरी नैपकिन का उपयोग कर रही हैं।भारत मैन्सट्रुएशन और उससे जुड़े मिथ के खिलाफ खड़ा हुआ है और लोगों तक सैनिटरी पैड की पहुंच बढ़ाने की दिशा में प्रगति की है । अभी भी इस दिशा में बहुत कुछ किया जाना बाकी है ।

माननीय प्रधान मंत्री ने अपने हालिया स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान यह उल्लेख किया कि जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को कुछ ही समय में 5 करोड़ से अधिक सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए गए हैं। रहो सेफ सेनेटरी पैड्स के साथ, ब्रांड का लक्ष्य एक चेंजमेकर बनना है और सरकार के उद्देश्य में भी योगदान देना है।राहो सेफ सैनिटरी पैड्स को 5 लेयर प्रोटेक्शन के साथ डिजाइन किया गया है और यह यूजर्स को बेस्ट रैश-फ्री एक्सपीरियंस देता है।प्रोडक्ट 100% लिकेज प्रूफ है और बदबू को फूलों की महक में बदलने में मदद करता है। इस पैक में फ्री बायोडिग्रेडेबल डिस्पोजेबल बैग भी शामिल हैं । मशहूर अभिनेत्रीऔर इंटरपैन्योर जैकलिन फर्नांडीज इसकी ब्रांड एंबेसडर हैं।

इस बारे में बात करते हुए, विकास बगारिया, संस्थापक, पी सेफ,ने कहा,“महिलाओं के लिए किफायती और टिकाऊ मैन्सट्रुएशन हाईजीन उत्पादों तक पहुंच बनाने की रहो सेफ के विजन के साथ, हमने हाल ही में दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान क्षेत्र में और आसपास की लगभग 1000 महिलाओं को रहो सेफ मुहिम के तहत छह सेनेटरी पैड बांटे हैं। हमने कईं अलग-अलग पंचायत प्रमुखों को भी सैनिटरी पैड सौंपे हैं ताकि वे इसे अपने क्षेत्रों की और महिलाओं को भेज सकें।हम इसे हर महीने जारी रखेंगे । कोविड -19 ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है विशेष रूप से उन लोगों को जो पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर हैं।कईं तरह की सामाजिक-आर्थिक परेशानियों की वजह से कईं तो सैनिटरी पैड पर खर्च नहीं करते हैं या पैसों की कमी की वजह से उन्हें खरीद नहीं पाते ।इसका मतलब यह हो सकता है कि कई लड़कियां और युवतियां अपने पिछले तरीकों को ही अपनाने के बाद पीरियड्स को हैंडल करके अपने स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।हमारा उद्देश्य बेहतर स्वच्छता और स्वच्छता की आवश्यकता पर जागरूकता बढ़ाने के अलावा इस दुविधा से बचने में उनकी मदद करना है। ”

रहो सेफ ब्रांड कोविड -19 महामारी से ठीक पहले लॉन्च किया गया था । हैंड सेनिटाइजर, अन्य स्वच्छता और रोजमर्रा के स्वच्छता उत्पादों की मांग में लगातार वृद्धि के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ है । रहो सेफ न केवल ज्यादा किफायती रेंज का है बल्कि हाई क्वालिटी वाला भी है। रहो सेफ बैनर के तहत कुछ प्रमुख उत्पादों में अल्कोहल बेस्ट हैंड सेनिटाइज़र, एंटी-डस्ट मास्क, मल्टीपर्पस सरफेस प्रोटेक्टर और रहो सेफ हैंड वॉश शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.