नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो हमेशा हटकर आपको वीडियो कंटेंट प्रस्तुत करता है। यही वजह है कि इतने कम समय में अमेजन प्राइम वीडियो सुपर-डुपर हिट हुआ है। इसकी अगली पेशकश है निशब्दम। आज ही इस फिल्म का ट्रेलर लाॅन्च हुआ है। निशब्दम एक सस्पेंस थ्रिलर है। इसे हेमंत मधुकर ने निर्देशित किया है। इसके निर्माता हैं टीजी विश्व प्रसाद। इसमें आर माधवन, अनुष्का शेट्टी और अंजलि मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी स्ट्रीमिंग 2 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी। ट्रेलर फिलहाल सिर्फ तीन भाषाओं तेलुगु, तमिल और मलयालम में ही जारी किया गया है। मलयालम का ट्रेलर डब करके रिलीज किया गया है। हालांकि, जब फिल्म का एलान किया गया था, तब हिंदी और अंग्रेजी में भी आने की बात कही गयी थी। प्राइम वीडियो भारत में केवल सालाना 999 या 129 मासिक शुल्क मे प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध है।
निशब्दम का ट्रेलर फिल्म के लिए जगाता उत्सुकता
“निशब्दम” प्राइम वीडियो कैटलॉग में दुनिया भर के हजारों टीवी कार्यक्रमों और फिल्मों में शामिल होगी । इनमें भारतीय फिल्मों के अलावा अमेजन मूल श्रृंखला जैसे बंदिश बैंडिट, ब्रीथरू इन टू द शैडोस, पाताल लोक, फोर मोर शॉट्स प्लीज, द फैमिली मैन, इनसाइड एज, मेड इन हेवन, टॉम क्लैंसी की जैक रयान, द बॉयज, हंटर्स, फ्लाबैग और द मार्वलस मिसेस मैसेल शामिल हैं। यह सब अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सेवा में हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी और बंगाली में शीर्षक शामिल हैं।

