जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

 

नई दिल्ली: वेव ग्रुप ने यूनिटी वन मॉल, जनकपुरी में वेव सिनेमाज के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। इस नए मल्टीप्लेक्स में दो स्क्रीन और 116 गोल्ड क्लास सीटें हैं, जो एक अनोखा ‘रेस्टो-सिनेमा’ अनुभव प्रदान करती हैं, जहां बेहतरीन मेहमाननवाजी, सोच-समझकर तैयार किया गया खाना और शानदार मनोरंजन एक ही छत के नीचे मिलते हैं।
इस अवसर पर वेव ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजीव गुप्ता ने कहा, “सिनेमा का अनुभव अब सिर्फ बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह गया है। दर्शक अब शानदार मनोरंजन, प्रीमियम आराम और बेहतरीन डाइनिंग (खाने) के कॉम्बिनेशन को पसंद कर रहे हैं। वेव सिनेमाज, जनकपुरी में हम इसी बदलाव को अपनाते हुए एक अनोखा रेस्टो-सिनेमा कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं जो इन सभी चीज़ों को एक साथ जोड़ता है।”
उन्होंने कहा, “इसमें कुल 116 सीटों की क्षमता वाली दो स्क्रीन, गोल्ड क्लास आराम, सीट पर सर्विस, एक डाइवर्सिफाइड मेन्यू और रेस्टोरेंट-स्टाइल लॉबी का अनुभव शामिल है। हमारा पूरा ध्यान एक ऐसा कंप्लीट और बेहतरीन मनोरंजन अनुभव तैयार करने पर है जहां शानदार कहानियां, बेमिसाल मेहमाननवाजी और डाइनिंग का अनुभव आपस में मिल सकें।”
वेव सिनेमाज, जनकपुरी को सिनेमा और रेस्टोरेंट-स्टाइल मेहमाननवाजी के बेहतरीन तत्वों को जोड़ने के लिए अत्याधुनिक प्रोजेक्शन और साउंड सिस्टम से लैस किया गया है। इसके साथ ही, दर्शकों के व्यक्तिगत आराम के लिए मल्टीप्लेक्स में इन-सीट सर्विस (सीट पर ही सेवा) के साथ एक डाइवर्सिफाइड मेन्यू भी दिया जा रहा है।

 

 गोल्ड क्लास सीटों और डाइवर्सिफाइड मेन्यू के साथ प्रीमियम रेस्ट्रो-सिनेमा का शानदार अनुभव

वेव सिनेमाज के डायरेक्टर श्री योगेश रायजादा ने कहा, “जनकपुरी में वेव सिनेमाज की शुरुआत उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाती है। इसका उद्देश्य ऐसे ठिकाने बनाना है जो मनोरंजन, आराम और भोजन के माध्यम से लोगों को साथ ला सकें। हर नए लॉन्च के साथ हमारा उद्देश्य एक अलग अनुभव देना है, और हम इस क्षेत्र में सिनेमा संस्कृति को एक नया रूप देने के लिए उत्सुक हैं।”
मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित यह सिनेमा अपने वादे—”बिगर स्टोरीज, ब्राइटर टुगेदर” (बड़ी कहानियाँ, साथ में बेहतर)—के साथ दिल्ली के दर्शकों को फिल्म देखने का एक नया अंदाज पेश करता है, जहां बेहतरीन फिल्में, लाजवाब खाना और अच्छा साथ एक साथ मिलते हैं।
उत्तर भारत की प्रमुख सिनेमा चेनों में से एक, वेव सिनेमाज ने साल 2003 में नोएडा में अपने पहले मल्टीप्लेक्स के साथ इस बिजनेस में कदम रखा था। तब से ब्रांड ने अपनी स्थिति मजबूत की है और वर्तमान में इसके पास कुल 11,672 स्क्रीन्स हैं। कंपनी अगले साल तक 20 और स्क्रीन और लगभग 4,000–5,000 सीटें जोड़ने की योजना बना रही है, क्योंकि वह भारत भर में अपना दायरा बढ़ाना और देशव्यापी प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है। गुरुग्राम (5 स्क्रीन), राज नगर एक्सटेंशन (5 स्क्रीन), और नोएडा एक्सटेंशन (4 स्क्रीन) में आगामी प्रोजेक्ट्स पर वर्तमान में काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.