दिल्ली माॅडल से सीखे हरियाणा : सुशील गुप्ता


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सत्ता परिवर्तन में विश्वास रखती है, दिल्ली इसकी जीती जगती मिशाल है। आम आदमी की सरकार ने राजधानी में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ को बदलकर दिखाया है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्टृीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के नेतत्व वाली दिल्ली सरकार की हर नागरिक तारीफ कर रहा है। हरियाणा में अगर उनकी पार्टी बहुमत से आती है तो वह वहां दिल्ली माॅडल लागू करेगी। यह कहना है डाॅ सुशील गुप्ता सांसद राज्यसभा व पार्टी के हरियाणा में सहप्रभारी।
श्री सुशील गुप्ता जी ने आज अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में आने वाले बरोदा के उपचुनावांे में पार्टी लड़ने नहीं जा रही। मगर हरियाणा के अंदर जो भी भविष्य मंे चुनाव आयेंगे, चाहे वो पंचायत के हो, चाहे वो पार्षद के हो या जिला पार्षद एवं अन्य तरह के कोई भी चुनाव आयेंगे। उनमें आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लडे़गी। उन्होंने कहा अगर बरोदा के चुनावों में पंचायती उम्मीदवार खडा होता है तो उनको पार्टी के कार्यकर्ता मदद करेंगे।
हरियाणा सहप्रभारी श्री सुशील गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा की जनता भाजपा व जेजेपी के गठबंधन से परेशान हो चुकी है। कांग्रेस को पहले ही नाकार चुकी है। उन्हें उम्मीद थी कि देवीलाल के पोते दुष्यंत चैटाला किसानों के खिलाफ आए काले कानून की खिलाफत करेंगे। मगर वह भी सत्ता के मोह मंे ऐसे फंसे कि किसानों पर होते लाठीचार्च को देखते है। ऐसे में उसको एक नयी पार्टी की जरूरत है। इस खाली जगह को भरने का काम आम आदमी पार्टी करेगी। हमारी पार्टी लोगों को विश्वास दिलाती है कि आने वाले हरियाणा चुनावों में उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
श्री गुप्ता ने कहा दिल्ली की तरह हमारी पार्टी हरियाणा की सत्ता में आई तो दिल्ली का माॅडल प्रदेश को संवारने के लिए किए अपनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.