नवरात्र की समाप्ति पर संत नगर में भंडारे का आयोजन

नई दिल्ली। महानवमी की पूजा के बाद नवरात्र की समाप्ति हो गई। भक्तों ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया। बुराड़ी विधानसभा के क्राॅस रोड संत नगर में संजय जनरल स्टोर की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कोरोना काल में सोशल डिस्टेनशिंग सहित मास्क आदि का प्रयोग करते हुए भंडारे का प्रसाद बांटा गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण् किया।

आयोजक संजय गांधी ने बताया कि हम लोग हर वर्ष नवरात्रि की समाप्ति पर वृहत्त पैमाने पर भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष चूंकि कोरोना का समय चल रहा है, इसकारण छोटे स्तर पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया। हमने पहले ही इलाके में कहवा दिया था कि प्रसाद उसी को मिलेगा, जो मास्क के साथ आएंगे। हमें बेहद खुशी है कि हमारी बातों को लोगों ने सुना और उस पर अमल किया। संजय गांधी ने बताया कि इस भंडारे में श्री नंद लाल जी, दिनेश गांधी, कमल कुमार, सूरज चाचा, विक्की गांधी सहित हमारे घर-परिवार की महिलाओं ने भी खूब साथ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.