जल्द Mirzapur लवर्स के लिए Season 3, सिर्फ Amazon Prime Video

नई दिल्ली।  मिर्जापुर के सीज़न 2 की सफलता का आनंद लेते हुए, अमेजन प्राइम वीडियो ने श्रृंखला के सीजन 3 को भी हर झंडी देने की घोषणा कर दी है, जिसने इस उत्सुकता को अधिक बढ़ा दिया है। पहले सीजन की उल्लेखनीय सफलता के बाद, अमेजन ओरिजिनल सीरीज Mirzapur ने अपने दूसरे सीजन के साथ इतिहास रच दिया है।
 

मनोरंजक कहानी और शानदार प्रदर्शन

Mirzapur के दूसरे सीजन को न केवल सबसे अधिक देखा गया है। लॉन्च के महज 48 घंटों के भीतर दूसरे सीजन को बिंज-वॉच करते हुए एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। Mirzapur के हालिया सीजन को प्रशंसकों और आलोचकों से इसकी मनोरंजक कहानी और शानदार प्रदर्शन के लिए सराहना मिली है।

 Actors को वियुअरशिप मिल रही है

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्यांन्दु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता शेखर गौड़ की मुख्य भूमिका के साथ-साथ अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कलाकारों के साथ शो को दुनिया भर से बड़े पैमाने पर प्रशंसा और वियुअरशिप मिल रही है। इस सीजन में विजय वर्मा, प्रियांशु पेन्युलि और ईशा तलवार भी नजर आईं थी जिन्होंने अपनी भावुक और स्तरित प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ दी है।
 

जल्द मिर्ज़ापुर Season 3

  एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित की गई श्रृंखला के तीसरे सीजन को हरी झंडी मिल गयी है। अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया से इंडियन ओरिजिनल की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने साझा किया, ‘अमेजन में, हम अपने ग्राहकों की पसंद को सबसे आगे रखते हैं। पिछले दो वर्षों में, दर्शक Mirzapur के विशाल ब्रह्मांड और इसके पात्रों के साथ जुड़ते रहे। यह उत्साहजनक प्रतिक्रिया हमें ऐसा कंटेंट बनाने की ओर प्रेरित करता है। एक्सेल मीडिया और एंटरटेनमेंट के साथ हमारा सहयोग हमेशा अद्भुत रहा है और हम इस सफलता को उनके साथ साझा करके खुश हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published.