बहुआयामी प्रतिभा के धनी वीरेंद्र प्रभाकर ने कई उपलब्धियां हासिल की: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रख्यात फोटोग्राफर और चित्रकार पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर सरकार व्यक्तित्व के धनी एवं अपने क्षेत्र के पारंगत व्यक्ति थे। उन्होंने भारत में आजादी के समय से अपने करियर की शुरुआत करते हुए सारी उपलब्धियां हासिल की। फोटो पत्रकारिता जैसे रचनात्मक क्षेत्र में अपने हुनर की खुशबू बिखेरते हुए प्रभाकर जी ने कई सारी महान राजनीतिक हस्तियों व भारत के राजनीतिक इतिहास की प्रमुख घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रभाकर जी को सादर नमकन करते हुए मैं आपकेा इस सम्मान समारोह के आयोजन के लिए बधाई देती हूं।

दरअसल, राजधानी के कांस्टीच्यूशनल क्लब में आयोजित पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर की स्मृति सम्मान समारोह के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना संदेश भेजा। कुछ व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण वो इस समारोह में उपस्थित नहीं हो पाईं, इसलिए अपना संदेश भिजवाया।

 

समारोह के दौरान वक्ताओं  ने कहा कि चित्र कला संगम के संस्थापक वीरेंद्र प्रभाकर जी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। किसी भी सामाजिक-सांस्कृतिक-साहित्यिक आयोजन में उनकी उपस्थिति रहती थी। यही कारण है कि आज हम सब उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में एकत्र हुए हैं।  आज के सम्मान समारोह में सभी सम्मानित अतिथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि इस समारोह का आयोजन प्रति वर्ष चित्र कला संगम की ओर से पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर जी की पुण्यतिथि 4 जनवरी के अवसर पर किया जाता है। आज के समारोह में कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की अपने दरियागंज के क्लीनिक में सेवा करने वाले डाॅक्टर शशांक,  साहित्य सेवा में संलग्न प्रसिद्ध कथाकार विष्णु प्रभाकर जी के पुत्र श्री अतुल प्रभाकर,  चरखा आंदोलन से जुडी प्रो सीता बिसरा, साहित्यकार-व्यंग्यकार निशा भार्गव, दिल्ली के जाने माने उद्योगपति प्रमोद जैन, स्कूली बच्चों के लिए काम करने वाली कुमारी भावना जैन, साहित्यकार एवं लेखिका सविता चड्ढा जी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत अतिथियों ने पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके और दीप प्रज्जविलत करके किया गया। चित्र कला संगम की ओर से अशोक जैन जी और रवि जैन जी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। चित्रकला संगम की ओर से सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.