प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड से नवाजे गए NRI दर्शन सिंह धालीवाल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस बर्ष इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस पर व्यापार और समाजिक सेवा में अनुकरणीय योगदान के लिए के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड से नवाजे गए एन आर आई पंजाबी उद्योगपति दर्शन सिंह धालीवाल अमेरिका में सफल व्यवसाय के बाद अब भारत में कृषि क्षेत्र में निवेश की योजना बना रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया की बह देश भर में किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृड़ करने के लिए बिकसित देशों में अपनाई जा रही कृषि क्षेत्र में नबीनतम टेक्नोलॉजी के उपयोग तथा कृषि क्षेत्र में ढांचागत विकास, उन्नत बीज, पौधों आदि की मदद से कृषि व्यवसाय को लाभप्रद पेशा बनाएंगे। सरदार दर्शन सिंह धालीवाल ने बताया की बह फ़िनलैंड टेक्नोलॉजी को लागू करके पंजाब में टमाटर , मटर, गोभी, गाजर सहित अन्य नकदी फसलों की लागत को कम करेंगे और ज्यादा स्वास्थ्यबर्धक फसलों को ऊगा कर किसानों के मुनाफे को बढ़ाएंगे। साथ ही आगामी छह वर्षों में देश में लगभग दस हज़ार करोड़़ रूपये कृषि क्षेत्र में निवेश करेंगे जिसमे आयतित टेक्नोलॉजी के इलाबा प्रोसैसिंग प्लांट्स, कोल्ड चेन सहित विश्व की नवीतम ढांचागत सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.