भोपाल। बीते ढ़ाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्णमोहन झा ने सहारा समय के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने मध्य प्रदेश के स्टेट हेड के रूप में जिम्मेदारी को ग्रहण किया है। सहारा समय के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के चैनल हेड राजेश कुमार ने भोपाल कार्यालय में उन्हें दायित्व सौंपा है। साथ ही उम्मीद जताई है कि श्री कृष्णमोहन झा की अगुवाई में सहारा समय न्यूज चैनल नए मुकाम को हासिल करेगा। इस आशय की जानकारी मध्य प्रदेश के तमाम सहारा समय के मीडिया बंधुओं को दे दी गई है। चैनल के सभी पत्रकार मध्य प्रदेश की खबरों के लिए अब श्री कृष्णमोहन झा के दिशा-निर्देश को मानेंगे।
अपनी नई पारी को लेकर वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्णमोहन झा बेहद आशान्वित हैं। उनका कहना है कि हर दायित्व एक नई जिम्मेदारी लेकर आता है। चूंकि मध्य प्रदेश के हर कस्बे और हर गांव से वाकिफ हूं। मध्य प्रदेश के हर राजनीतिज्ञ, नौकरशाहों और जनता के पसंद-नापंसद को करीब से जानता हूं। इसलिए सहारा समय के स्टेट हेड के रूप में काम करना सहज होगा। साथ ही मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। हमारी पूरी कोशिश है कि अपने तमाम मीडिया साथियों के साथ मिलकर जनता तक सही और सटीक खबरों को पहुंचाएंगे।
मां नर्मदा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद वा सभी मित्रों की शुभकामनाओं से मैंने आज देश के सबसे बड़े मीडिया समूह सहारा के सहारा समय मध्यप्रदेश छतीसगढ़ न्यूज़ चैनल के मध्यप्रदेश प्रमुख के तौर पर ज्वाइन किया | आप सभी का सहयोग स्नेह मुझे दायित्व निर्वहन में संबल प्रदान करेगा| pic.twitter.com/mMnttrYb5F
— krishna Mohan Jha (@krishanmohanjha) January 21, 2023
अपनी नियुक्ति के लिए श्री कृष्णमोहन झा ने सहारा परिवार के प्रति आभार प्रकट किया है। साथ ही कहा कि हमारे जितने भी शुभेच्छुओं ने हमें अपना प्यार और स्नेह दिया है, सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

