नई दिल्ली। केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस (कंपनी) ने प्रसिद्ध गायक और संगीतकार शंकर महादेवन के प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ अपनी प्रमुख पहल #MeForMyCity के 5वें सत्र का समापन किया। सितारों से सजे इस भव्य कार्यक्रम में देश भर के चुने गए लोक गायकों ने कुछ बेहतरीन संगीत प्रस्तुतियां दीं। अपनी #MeForMyCity पहल के माध्यम से, केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी हमारे शहरों की विविध प्रकार की संस्कृति, विभिन्न तरह के समुदायों या विविधता भरे संगीत जैसी पारंपरिक विविधता के संरक्षण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करती है। कंपनी द्वारा आयोजित #MeForMyCity का 5वां सत्र सुरक्षा की मूल भावना को जीवंत करता है, जो कंपनी की संस्कृति का भी मूल भाव है। यह अभियान नवंबर 2022 में शुरू किया गया और देश भर से नए लोक गायकों से प्रविष्टियां मांगी गईं और उन्हें लोक संगीत के लिए समर्पित अपनी प्रतिभा और अनुरक्ति का प्रदर्शन करने के लिए मंच दिया गया था।
इस पहल के अनुरूप, केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस “स्वर धरोहर” फाउंडेशन का भी समर्थन कर रहा है जो प्रतिभाशाली कलाकारों को मुंबई में आयोजित मी फॉर माई सिटी के ही मंच पर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा दिखाने के लिए सहयोग समर्थन प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के दौरान केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुज माथुर ने स्वर धरोहर फाउंडेशन को संगठन के साथ काम करने और लोक संगीत की जड़ों से जुड़े और भारत की महान कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने की क्षमता रखने वाले स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
इस आयोजन में उपस्थिति केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुज माथुर ने कहा, “#MeforMyCity पहल की अवधारणा समाज के भीतर सकारात्मकता लाने के लिए की गई थी, ताकि सामान्य जन का इससे लगाव बढ़े और वे अपने आगे के जीवन में इस विचारधारा को प्रोत्साहित कर सकें। इसके 5वें सत्र के साथ, मुख्य रूप से स्थानीय समुदायों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में समर्थ बनाने वाले भारत के लोक संगीत पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। शंकर महादेवन जैसे देश के बेहतरीन गायकों के साथ काम करते हुए, हम भारत के सुप्रसिद्ध लोक संगीत की रक्षा करने का मिलजुलकर प्रयास कर रहे हैं। स्वर धरोहर फाउंडेशन के साथ हमारा सहयोग स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने में मदद करेगा और उन्हें लोक संगीत परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए समर्पित निधियां निर्मित करने में सहायक सिद्ध होगा। हम सभी प्रतिभागियों और संगीतज्ञों को अपना मूल्यवान समय देने और भारतीय लोक संगीत को पुनर्जीवित करने की शानदार शाम में भागीदारी करने के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहते हैं।
सुश्री तरन्नुम हसीब, मुख्य वितरण अधिकारी, केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस ने आगे कहा, “हम लोक संगीत की भारत की परंपरका को सम्मानित करने और संरक्षित करने में #MeForMyCity के माध्यम से मंच प्रदान करते हुए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं, यह आयोजन अपने समाज के प्रियजनों की रक्षा करने और उनसे किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड दर्शन की प्रतिबद्धता की शक्तिशाली अभिव्यक्ति के समान है। इस 5वें सत्र के माध्यम से, हम लोक संगीत के नए कलाकारों को मंच प्रदान कर और उन्हें उनके योग्य पहचान प्रदान करने का क्रम तेज करके अपनी पारंपरिक संस्कृति को पुनर्जीवित करने की इच्छा रखते हैं। इस अभियान का उद्देश्य पारंपरिक लोक संगीत से युवा पीढ़ी की घनिष्ठता बढ़ाना है, जिन्हें भारत के समृद्ध सांस्कृतिक संगीत में समाए आनंद एवं उत्साह का अनुभव बहुत कम ही मिल पाता है। हम उत्साहित होते हुए घोषणा करना चाहते हैं कि कंपनी ने NFT (नॉन फंजिबल टोकन) के सीमित संस्करण का रिलीज करने का फैसला किया है और इन्हें हमारे मी फॉर माइ सिटी फिनाले के 12 प्रतिभागियों को प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। ये NFT उन गायकों के योगदान के लिए हमारी कृतज्ञता के प्रतीक हैं।“
प्रसिद्ध संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने आगे कहा, “लोक संगीत सदियों से हमारे समाज का हिस्सा रहा है। लोक संगीत की सुंदरता और विशिष्टता यह है कि इससे भाषा की बाधाएं दूर होती हैं और इसमें लोगों को एकजुट करने की क्षमता निहित है। यह संगीत अपने रचनाकारों और प्रदर्शनकर्ताओं की भावनाओं, विश्वासों और दृष्टिकोणों को दर्शाता है। मैं भारत में लोक संगीत को मजबूत करने के लिए केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस की पहल से जुड़कर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। लोक संगीत पर लोगों का ध्यान पुन: आकर्षित कर हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि भविष्य की पीढ़ियां इन सांगीतिक रचनाओं की कहानियों, उनके अर्थ, उनकी मूल्यनिष्ठाओं और पृष्ठभूमियों को जानने और इनका आनंद लेने का क्रम जारी रखें। इससे न केवल हमारी सामूहिक राष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी, बल्कि यह विभिन्न संस्कृतियों के बीच सहयोग के लिए अधिकाधिक अवसर प्रदान करके हमारे समुदायों को मजबूत करने में भी सहायता करेगा।
इस भव्य समारोह के दौरान, पिछले दो महीने तक कंपनी के डिजिटल प्लेटफार्मों पर चले #MeForMyCity संगीत प्रविष्टियों के आयोजनों के विजेताओं की घोषणा भी संगीत के महान कलाकारों द्वारा की गई। लोक संगीत प्रविष्टियों में दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद, कोलकाता, पटना, गुवाहाटी, शिलांग और लोक संगीत की कई अन्य शैलियों के विभिन्न लोक गीतों की विशिष्टता के साथ हमारी संस्कृति की झलक को चित्रित किया गया है। विजेताओं को महान गायक शंकर महादेवन के साथ मंच साझा करने और गाने का विशेष मौका भी मिला।
#MeForMyCity के 5वें सत्र के लिए अभूतपूर्व प्रतिक्रिया प्राप्त करते हुए, कंपनी को भारत के 29 राज्यों से 20 से 35 वर्ष की आयु के बीच के 1,827 से अधिक प्रतिभागियों की लोक संगीत प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। भारत का उत्तरी क्षेत्र 1,132 प्रविष्टियों के साथ इस दौड़ में सबसे आगे रहा, इसके बाद क्रमशः पूर्व (296), दक्षिण (212) और पश्चिम (187) क्षेत्र का स्थान रहा। राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश प्रविष्टियों के चार्ट में सबसे ऊपर रहा इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, पंजाब, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, मेघालय, दीव और दमन और नागालैंड का स्थान रहा।

