कर्नाटक के कांग्रेस नेता नागराज छब्बी भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व सदस्य नागराज छब्बी ने रविवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कर्नाटक राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार काटील और मंत्री गोविंद करजोल की उपस्थिति में उन्हें अंगवस्त्रम और भाजपा का ध्वज देकर पार्टी में शामिल कराया गया।
नागराज कांग्रेस से कालाघाटागी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं दिए जाने के चलते नाराज चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.