मुंबई। रियल एस्टेट संस्था, कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने आज अपने अलंकरण समारोह के महत्वपूर्ण अवसर पर इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के साथ एक देशव्यापी साझेदारी की घोषणा की है। इस अलंकरण समारोह में श्री बोमन ईरानी को 2023- 25 की अवधि के लिये क्रेडाई नेशनल का नया प्रेसिडेंट बनाया गया है। क्रेडाई एमसीएचआई ने भी नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की है, जिसमें श्री डोमिनिक रोमेल को मुंबई महानगरीय क्षेत्र में इस रियल्टी संस्था का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
आईजीबीसी के साथ साझेदारी में, क्रेडाई ने भारत में अगले 2 वर्षों में 1000 से ज्यादा प्रमाणित ग्रीन प्रोजेक्ट्स और 2023 तक 4000 प्रोजेक्ट्स बनाने का संकल्प लिया है, जिसमें आईजीबीसी ग्रीन एण्ड नेट ज़ीरो बिल्डिंग रेटिंग्स को अपनाया जाएगा। इस प्रकार देशभर में ग्रीन डेवलपमेंट कैटेगरी में 400,000 से ज्यादा हाउसिंग यूनिट्स जुड़ जाएंगी। यह प्रोजेक्ट्स आईजीबीसी द्वारा प्रमाणित होगे और पर्यावरण के अनुकूल विकास के नये युग की शुरूआत करेंगे तथा हजारों रियल एस्टेट डेवलपर्स को प्रेरित करेंगे, क्योंकि क्रेडाई ग्रीन बिल्डिंग के देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करेगी।
आईजीबीसी को भारत में स्थायी विकास के लिये उद्योग के मानक तय करने के लिये जाना जाता है, और इसके साथ क्रेडाई की साझेदारी से आवश्यक तकनीकी जानकारियों तक पहुंच मिलेगी और क्रेडाई डेवलपर्स को ‘बेहतर निर्माण’ के लिए क्षमताओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। 2030 तक कार्बन फुटप्रिंट कम करने और 2050 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी हासिल करने के क्रेडाई के लक्ष्य को पूरा करने के लिये एक विस्तार के तौर पर, इससे एक रोडमैप बनाने को गति मिलेगी और यह क्रेडाई को 2070 तक नेट ज़ीरो हासिल करने के देश के विजन से जोड़ती है।
इस अवसर पर, श्री बोमन ईरानी ने G.R.O.W.T.H का राष्ट्रीय दृष्टिकोण भी लॉन्च किया, जकि क्रेडाई नेशनल और उसके सभी चैप्टर्स को एक समान मिशन से जोड़ता है, ताकि इनको बढ़ावा दिया जा सके –
G: ग्रीन कंस्ट्रक्शन
R: रिफॉर्म
O: नए भारत के निर्माण के लिए अवसर (अपॉर्च्युनिटी)
W: महिला सशक्तिकरण
T: पारदर्शिता
H: सभी के लिए घर
क्रेडाई एमसीएचआई ने मुंबई महानगरीय क्षेत्र के लिये अपने सस्टेनेबल पार्टनर के रूप में अग्रणी रियल एस्टेट सस्टेनेबिलिटी कंसल्टेंट ‘स्मार्टर धर्मा’ के साथ भी साझेदारी की है।
क्रेडाई के नेशनल प्रेसिडेंट श्री बोमन ईरानी ने स्थायी विकास पर जोर देते हुए अपने विचार रखते हुए कहा, ““क्रेडाई के प्रेसिडेंट के तौर पर चुना जाना वाकई सम्मान की बात है। इसने मेरे सफल पूर्व-अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों को आगे बढ़ाने का मौका दिया है। भारतीय रियल एस्टेट में क्रांति देखी जा रही है और क्रेडाई में हम सभी साझीदारों की तरक्की को बढ़ावा देने के लिये अत्यंत केंद्रित हैं। हम सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखना चाहते हैं, ताकि एक ज्यादा सहायक परितंत्र सुनिश्चित हो सके, जो स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करे, पूरी पारदर्शिता मुहैया कराये और घर खरीदने वालों तथा संबद्ध उद्योगों के लिये संचालन के मानकों को उन्नत करे। उद्योग की एक विशिष्ट संस्था के तौर पर हमें अपनी जिम्मेदारी की समझ है और हम समावेशी तथा स्थायी वृद्धि के नये युग में सेक्टर का साथ देने की उम्मीद करते हैं। इसे हासिल करने के लिये हमने आईजीबीसी के साथ साझेदारी की है, ताकि हम ‘बेहतर बिल्डिंग्स, बेहतर निर्माण’ के अपने सिद्धांत पर खरे उतरें और यह स्थायी निर्माण में डेवलपर्स को सक्षम बनाने के लिये लंबी दूरी तय करेगा। हम भारतीय रियल एस्टेट बिरादरी के भीतर समावेशी और संपूर्ण विकास को सहयोग देने के लिए मजबूत प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं।”
क्रेडाई एमसीएचआई प्रेसिडेंट श्री डोमिनिक रोमेल ने कहा, “मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) देश के सबसे कीमती संपत्ति बाजारों में से एक बना हुआ है और राज्य तथा देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे रहा है। क्रेडाई-एमसीएचआई अच्छे संचालन, आवास नीतियों की नवीनता और एमएमआर में ज़ीरो कार्बन के अभ्यास इष्टतम बनाने की दिशा में काम जारी रखेगी। क्रेडाई एमसीएचआई ने विगत समय में सक्षम नेतृत्व से नई ऊँचाइयों को छूआ है और उद्योग के लिये इस रोमांचक समय में उस विरासत को आगे बढ़ाने की मुझे बड़ी खुशी है, क्योंकि बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट की तरक्की होने वाली है। हम एमएमआर रियल

