नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। पंजाब सरकार ने बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। 95 वर्षीय बादल ने मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया- प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। उनका निधन एक शून्य छोड़ गया है।
Shri Parkash Singh Badal was one of the tallest political stalwarts since independence. Though his exemplary career in public service was largely confined to Punjab, he was respected across the country. His demise leaves a void. My heartfelt condolences to his family and…
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 25, 2023
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बादल के निधन को राष्ट्र के लिए भारी क्षति बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताते हुए इसे ‘व्यक्तिगत क्षति’ बताया।
The passing of Shri Parkash Singh Badal Ji is a great loss to Punjab and the nation. He will always be remembered for his exceptional leadership, vision, and unwavering dedication to the welfare of the people. My thoughts and prayers are with his family and friends during this…
— Vice President of India (@VPIndia) April 25, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए, बल्कि देश के विकास में भी बहुमूल्य योगदान दिया।
ਸ਼੍ਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜੀ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ 'ਤੇ ਬਹੁਤ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ। ਉਹ ਭਾਰਤੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਦੀ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ਖਸੀਅਤ, ਅਤੇ ਇੱਕ ਕਮਾਲ ਦੇ ਰਾਜਨੇਤਾ ਸਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਾਡੇ ਦੇਸ਼ ਲਈ ਬਹੁਤ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਲਈ ਅਣਥੱਕ ਮਿਹਨਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਨਾਜ਼ੁਕ ਸਮਿਆਂ ਵਿੱਚ ਰਾਜ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕੀਤੀ। pic.twitter.com/JuIyf0IBeT
— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2023
शोक जताने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रमुख हैं।

