इंडियन पोटाश लिमिटेड ने कोडीनार मे गन्ना उपज दोगुनी करने के लिए फूंका बिगुल

 

कोडिनार (गुजरात)। इंडियन पोटाश लिमिटेड कोडीनार शुगर यूनिट द्वारा “फार्मर वर्कशॉप ऑन सस्टेनेबल शुगरकेन कल्टीवेशन” का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ गन्ना खेती की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना तथा गन्ना उत्पादकता में दोगुना वृद्धि हेतु व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. यू. एस. तेवतिया, चीफ एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट, इंडियन पोटाश लिमिटेड, कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली; यश सोलंकी, यूनिट हेड, इंडियन पोटाश लिमिटेड – कोडीनार शुगर यूनिट; योगेश राठी, यूनिट हेड, इंडियन पोटाश लिमिटेड – तलाला शुगर यूनिट; शिवाभाई सोलंकी, उपप्रमुख, नगर पालिका, कोडीनार तथा पी. एस. डोडिया, अध्यक्ष, बिलेश्वर खांड उद्योग मंडली द्रारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर डॉ. तेवतिया ने कोडीनार शुगर मिल के लिए आईपीएल की दीर्घकालिक योजनाओं तथा किसानों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आईपीएल की विशेष अवधारणा “गन्ना उत्कृष्टता के 10 Ts यानि 1.Tillage 2.Top Variety, 3.Top Perform Seed, 4.Trichoderma, 5.Thiophanate Methyl, 6.Tranch Method, 7.Timely Sowing, 8.TRP Management, 9.Total Weed Management and 10.Tying of Cane एवं 6R यानि 1.Right Source, 2.Right Dose, 3.Right Method, 4.Right Time, 5.Right Combination and 6.Right Water Management ” की अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें उन्नत किस्मों के चयन से लेकर आधुनिक कृषि प्रबंधन तक के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया है। इस पहल का उद्देश्य सतत गन्ना उत्पादन, वैज्ञानिक खेती, बेहतर कटाई प्रबंधन एवं उच्च शर्करा रिकवरी सुनिश्चित करना है।

डॉ. तेवतिया ने गन्ना विभाग की भावी कार्ययोजना भी प्रस्तुत की, जिसमें किसान संपर्क कार्यक्रम, तकनीकी मार्गदर्शन, गन्ना विकास गतिविधियों तथा क्षेत्रीय विकास की रणनीतियों की जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि कंपनी का मूल मंत्र “हम खुश हैं आपकी की खुशहाली में” है। कार्यक्रम में जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड के स्टेट हेड गिरधर लोह ने किसानों को टपक—टपक सिंचाई तकनीक एवं 4 फीट कतार दूरी पर गन्ना खेती के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रिप सिंचाई अपनाने से 40–60% तक जल की बचत, 20–40% तक अधिक उत्पादन, उर्वरको का सन्तुलित उपयोग, अधिक एवं तीव्र जड़ विकास, श्रम एवं बिजली लागत में कमी तथा रोग एवं कीटों के प्रकोप में कमी जैसे अनेक लाभ प्राप्त होते हैं।

श्री लोह ने कहा कि “More Crop Per Drop” के सिद्धांत पर आधारित टपक टपक सिंचाई तकनीक ही भविष्य की टिकाऊ खेती का आधार है। इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) एवं जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड संयुक्त रूप से किसानों को टपक टपक सिंचाई तकनीक, वैज्ञानिक मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद तथा उन्नत कृषि समाधान उपलब्ध कराकर कृषि को अधिक लाभकारी, जल-संरक्षण आधारित एवं टिकाऊ बनाने की एक अनूठी पहल की कोडिनार से शुरुआत की है। यूपीएल सस्टेनेबल एग्री सॉल्यूशंस लिमिटेड मुंबई के हेड सस्टेनेबिलिटी हर्षल सोनावणे ने आईपीएल शुगर्स एवं यूपीएल एसएएस के बीच स्थापित रणनीतिक साझेदारी की जानकारी देते हुए बताया कि यह सहयोग कोडीनार क्षेत्र के गन्ना किसानों की उत्पादकता एवं लाभप्रदता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बीज उपचार, जल प्रबंधन, संतुलित पोषण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने ZEBA® सुपर एब्जॉर्बेंट टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी, जो मिट्टी में नमी बनाए रखने, जल उपयोग दक्षता बढ़ाने तथा बदलती जलवायु परिस्थितियों में सतत गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने में सहायक है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सतत खेती की पद्धतियों को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान किसानों ने छोटा ट्रैक्टर, ट्रेंच ऑपनर, आरएमडी (RMD), तितली हल, पर्णीय छिड़काव हेतु स्प्रेयर सहित आधुनिक कृषि यंत्र उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर डॉ. तेवतिया ने आश्वासन दिया कि इंडियन पोटाश लिमिटेड किसानों को आवश्यक कृषि यंत्र उचित एवं रियायती मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों ने जंगली सूअरों से फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या उठाई। इस पर डॉ. तेवतिया ने किसानों को खेतों के चारों ओर सोलर फेंसिंग के लिए उपलब्ध सरकारी अनुदान एवं आवश्यक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। किसानों द्वारा उन्नत एवं नई गन्ना किस्मों के बीज उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। उन्होंने ​​कहा कि इंडियन पोटाश लिमिटेड किसानों को नई एवं उन्नत गन्ना प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, ताकि उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ यतेन्द्र पंवार, हेड, केन विभाग, एवं उनकी टीम द्वारा किसानों के स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम का समापन यश सोलंकी, यूनिट हेड, आईपीएल शुगर्स, कोडीनार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी किसानों, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में इंडियन पोटाश लिमिटेड शुगर्स, यूपीएल सस्टेनेबल एग्री सॉल्यूशंस लिमिटेड, जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड तथा गन्ना विकास से जुड़े विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आईपीएल शुगर्स इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से किसान कल्याण, सतत कृषि, उत्पादकता वृद्धि एवं कोडीनार क्षेत्र में गन्ना आधारित कृषि एवं उद्योग के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है। कार्यशाला में लगभग 350 प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किसानों ने आधुनिक एवं टिकाऊ गन्ना खेती की तकनीकों को अपनाकर उत्पादन दोगुना बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.