‘तोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड’ ने सुनील शेट्टी को ब्रांड एंबेसडर के रूप में चिह्नित किया

नई दिल्ली। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) पर आधारित और सुनील शेट्टी द्वारा सूत्रसंचालन की गई भारत की पहली स्पोर्ट्स रियलिटी वेब सीरीज़ ‘कुमाईट 1 वॉरियर हंट’ के पहले सीज़न की भारी सफलता के बाद तोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड (TSL) ने इस करिश्माई अभिनेता और खेल उत्साही को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। सुनील शेट्टी के साथ का सहयोग तीन साल का है और यह ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। खेल और मनोरंजन के बीच तालमेल बनाकर, संगठन का उद्देश्य शेट्टी की लोकप्रियता का लाभ उठाकर खेल के प्रति प्रेम को भारत और विदेशों में दर्शकों के साथ जोड़ना यह है। मुंबई में मुख्यालय होनेवाली TSL एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है जो विभिन्न खेलों के उत्पादन, प्रचार और प्रबंधन में लगी हुई है।

खेल के प्रति उत्साही लोगों द्वारा संचालित, TSL भारत में खेल उद्योग में एक आदर्श बदलाव लाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रतिभा के लिए जमीनी स्तर पर अवसर पैदा करके एथलीटों को पोषण और सशक्त बनाकर खेल की दुनिया में क्रांति लाना और एक वैश्विक खेल शक्ति बनना TSL का उद्देश्य है। वे क्रिकेट, टेनिस और कई अन्य खेलों के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) जैसे खेल को बढ़ावा देकर उन्हें घरेलू और वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए सबसे आगे रहे हैं। सुनील शेट्टी कहते हैं, “किसी भी ब्रांड के साथ साझेदारी करते समय उनकी मानवीय कहानी हमेशा उसे मेरे लिए रोमांचक बनाती होती है। एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रतिनिधित्व करने के लिए TSL उपयुक्त है क्योंकि यह प्रतिभाशाली एथलीटों को भारत के हर कोने से उत्कृष्टता प्राप्त करने का अवसर देते है। वे न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर भी भारतीय खिलाड़ियों को उनकी क्षमताओं के लिए पहचानने और स्वीकार करनेवाले की दिशा में काम करते हैं। भारत में खेलों और एथलीटों को देखने के तरीके को फिर से परिभाषित करनेवाले ब्रांड के साथ काम करना मेरे लिए वास्तव में विशेष है। ‘ कुमाइट 1 वॉरियर हंट’ का हिस्सा होनेवाले MMA एथलीटों की उल्लेखनीय प्रगति मैंने देखी है। TSL विभिन्न प्रकार के खेलों में एथलीटों और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के व्यापक सेवा देगा।”

तोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड के अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक, मोहम्मदअली बुधवानी ने कहा, ” श्री सुनील शेट्टी को बोर्ड पर पाकर हम बेहद खुश हैं। हम उनके साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं, जहां वह एक बहुआयामी भूमिका निभाएंगे, अपने ज्ञान और विशेषज्ञता को साझा करेंगेए विभिन्न खेलों में प्रगतिशील तरीके से क्रांति लाने में हमारी मदद करेंगे। खेलों के प्रति उनके जुनून की वजह से TSL का प्रतिनिधित्व करने के लिए अगर वैश्विक एंबेसडर हो तो उनके जैसा ही होना चाहिए ऐसा हमें लगा। वे उन युवाओं के लिए एक अविश्वसनीय रोल मॉडल हैं, जो न केवल खेलों में जाना चाहते हैं, बल्कि अपने सपनों को भी पूरा करना चाहते हैं। वॉरियर हंट की सफलता के बाद श्री शेट्टी के साथ काम करना और वे हमारे ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना यह हमारे लिए सम्मान की बात है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.