नई दिल्ली। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने प्रीमियम, नियो QLED 8K, नियो QLED, QLED, OLED जैसे 55-इंच और उससे ज्यादा बड़ी स्क्रीन वाले टेलीविजनों, द फ्रेम, और क्रिस्टल 4K UHD TV पर शानदार डील्स के साथ ‘बिग TV डेज’ की घोषणा की है।
उपभोक्ता 15 जून से 25 जुलाई 2023 के दौरान चुनिंदा प्रीमियम टेलीविजनों की खरीद पर 1,24,999 रुपये मूल्य के (12/256GB वैरिएंट) गैलेक्सी S23 अल्ट्रा, 69,990 रुपये मूल्य के द फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर, और 51,990 रुपये तक की रेंज में आने वाले साउंडबार जैसे निश्चित उपहार मुफ्त में पा सकते हैं। ये आकर्षक डील भारत के सभी अग्रणी रिटेल स्टोर्स और सैमसंग.कॉम पर उपलब्ध होंगे। उपभोक्ता ऑफर अवधि के दौरान आसान मासिक किस्त योजनाओं के साथ 20% तक और अधिकतम 20,000 रुपये तक अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं।
जो उपभोक्ता अपने घरों में एक सिनेमाई अनुभव प्राप्त करने के लिए 98-इंच नियो QLED 4K TV और 98-इंच QLED 4K TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें ऑफर अवधि के दौरान 1,24,999 रुपये मूल्य का (12/256GB वैरिएंट) फ्लैगशिग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा मुफ्त मिलेगा।
उपभोक्ताओं को 85-इंच और 75-इंच के नियो QLED 8K TV, 77-इंच के OLED TV और 85-इंच के नियो QLED TV के साथ बड़ी स्क्रीन के कुछ अन्य TV पर 69,990 रुपये मूल्य के द फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर मिलेंगे। जेनZ और मिलेनियल्स के लिए हर हाल में पास रखने लायक द फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर कहीं भी साथ लेकर जाया जा सकने वाला ऐसा डिवाइस है।
उपभोक्ताओं को 75-इंच नियो QLED 8K और 4K TV, तथा 77-इंच OLED TV की खरीद पर एक मुफ्त HW-S800B साउंडबार मिलेगा, जिसकी कीमत 51,990 रुपये है। S800B साउंडबार अविश्वसनीय रूप से एक पतला साउंडबार है जो एक सुपर स्लिम पैकेज में उच्च गुणवत्ता की आवाज डिलीवर करता है।
• नियो QLED और QLED TV के साथ पाइए गैलेक्सी S23 अल्ट्रा स्मार्टफोन, 75-इंच और उससे ज्यादा के चुनिंदा नियो QLED TV पर फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर और 55-इंच तथा उससे ज्यादा के चुनिंदा टेलीविजनों पर साउंडबार हासिल करने का मौका
• ऑफर अवधि के दौरान उपभोक्ता पा सकते हैं आसान मासिक किस्तों के साथ 20,000 रुपये तक का कैशबैक
• यह ऑफर 15 जून से 25 जुलाई 2023 तक देश के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर और सैमसंग.कॉम पर मान्य होगा
85-इंच क्रिस्टल 4K UHD TV, 65-इंच नियो QLED और 8K TV, 65-इंच OLED TV, और 75-इंच द फ्रेम की खरीद पर उपभोक्ताओं को 28,990 रुपये मूल्य के HW-Q600B साउंडबार मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा 55-इंच नियो QLED TV और 55-इंच OLED TV की खरीद पर उपभोक्ता 15,490 रुपये मूल्य का मुफ्त HW-B450 साउंडबार हासिल कर सकेंगे।
सैमसंग इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा, “भारतीय उपभोक्ता अपने घरों के आरामदेह माहौल में बैठकर ऐसा कंटेंट देखना पसंद करते हैं, जिसमें उन्हें एक लार्जर-दैन-लाइफ और प्रीमियम दृश्य अनुभव हासिल हो। चाहे हाउस पार्टी हो, गेम नाइट हो, या मूवी मैराथन हो, बड़ी स्क्रीन के टेलीविजन घरों में मौजूद मनोरंजन के साधनों में केंद्रीय वस्तु होते हैं। हमारे प्रीमियम टेलीविजन तस्वीरों और आवाज की सांसे थमा देने वाली गुणवत्ता पेश करते हैं, जो अद्भुत खूबसूरती के साथ मिलकर एक सहज कनेक्टेड लिविंग एक्सपीरियंस के लिए केंद्र बन जाते हैं। और सबसे खास बात यह है कि वे पर्यावरण की जरूरतों के प्रति संवेदनशील भी होते हैं। ‘बिग TV डेज’ के दौरान पेश ऑफरों का मकसद हमारे उपभोक्ताओं को शानदार डील्स हासिल कर अपना TV अपग्रेड करने का एक अवसर देना है।”

