
नई दिल्ली। अमेरिका और कनाडा के चोटी के एनआरआई उद्योगपति प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अगले माह जुलाई में भारत का दौरा करेंगे, जिसमे पंजाब में औद्यौगिक विकास, रोजगार और आर्थिक संसाधनों के अधिकतम दोहन के लिए केंद्र सरकार से गहन विचार विर्मष किया जाएगा। इस वर्ष इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजे गए अमेरिकी खरबपति दर्शन सिंह धालीवाल ने बताया की प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति श्री जो बाइडन द्वारा आयोजित राजकीय भोज में उन्हें भारत में निवेष के लिए सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए अनुरोध किया था। साथ ही उनके अनुरोध के बाद उन्होंने अमेरिका और कनाडा के बिजनेस लीडर्स को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया है जिसके सकारत्मक परिणामों कअनुरूप दोनों देशो के लगभग 10 बड़े औद्योगिक घरानों ने पंजाब में कृषि, ऊर्जा, ढांचागत विकास, परिवहन आदि क्षेत्रों में निवेष में रूचि जाहिर की है। इन निवेष की संभाबनाओं को जमीनी स्तर पर कार्यान्वित करने के लिए चोटी के बिजनेस लीडर्स जुलाई माह में भारत सरकार के प्रतिनिधियों से नई दिल्ली में विस्तृत चर्चा करेंगे।
दर्शन सिंह धालीवाल जोकि अमेरिका के 11 राज्यों में लगभग 1000 गैस स्टेशन चलाते हैं ने बताया की एनआरआई पंजाबी उद्योगपति प्रधान मंत्री से सिखों के विभिन्न मुद्दों पर भी बात करेंगे क्योंकि उन्हें लगता है की मोदी के शासन काल में सिखों के लंबे समय से लम्बित मुद्दों का सकारात्मक हल निकल सकता है क्योंकि प्रधान मंत्री सिखों के प्रति विशेष लगाव रखते हैं। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी के प्रसारण के बारे में एस जी पी सी एक्ट में किए गए बदलाब को सिखों के धार्मिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप करार देते हुए बताया की सरकार को इस तरह के कार्यों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा की इस एक्ट के बदलाव से बिदेशों में बसे सिखों को कोई फायदा नहीं होगा। इस तरह का प्रचार बिलकुल गलत किया जा रहा है।उन्होंने पंजाब में एक परिपक्व और अनुभवी मुख्यमंत्री की जरूरत पर जोर देते हुए कहा की वर्तमान पंजाब सरकार के अनेक विधायक मंत्री ही करप्षन में लिप्त पाए जा रहे है जिससे राज्य की छवि खराब हो रही है।
