माईप्रोटीन ने भारत में नए आकर्षक प्रोडक्‍ट्स लॉन्च करके अपने फ्‍लेवर्स का दायरा बढ़ाया

नई दिल्ली।  विश्व का नंबर 1 ऑनलाइन स्पोर्ट्स न्‍यूट्रीशन ब्रैंड, माईप्रोटीन ने आज अपने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए तीन नए प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च करने की घोषणा की। इस उपमहाद्वीप की पोषण संबंधी ज़रूरतों पर लक्षित, ये नए प्रोडक्‍ट्स क्लियर व्हे, प्रे-वर्कआउट, और केवेंटर्स वर्टिकल्‍स के अंतर्गत आते हैं, और इनसे भारत में फिटनेस समुदाय को अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को हासिल करने के साथ ही नए-नए फ्‍लेवर्स का आनंद उठाने में मदद मिलेगी। भारतीय उपभोक्ताओं की पोषण संबंधी ज़रूरतों को लेकर वचनबद्ध, ये तीन नए उत्पादों से फिटनेस के उत्साही लोगों को अपनी ऊर्जा, पोषक तत्वों और वर्कआउट से जुड़ी माँगों को पूरा करने की क्षमता हासिल होगी। प्री-वर्कआउट और क्लियर व्हे उत्पाद श्रृंखला के माध्यम से उपभोक्ताओं को वर्कआउट के 30-60 मिनट पहले अपनी ऊर्जा को पुनर्जागृत करने और अपनी मांसपेशियों के विकास में क्रमशः वृद्धि तथा अनुरक्षण को सपोर्ट करने का अवसर मिलेगा।

इसके अलावा, प्रत्येक उपभोक्ता की स्वाद संबंधी विशेषताओं को पूरा करने के साथ ही, लो-शुगर क्लियर व्हे प्रति खुराक शानदार 20 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है और यह पाइनएपल, ब्लड ऑरेंज, मैंगो, कोकोनट, क्रैनबेरी रैज्बेरी, और पीच टी जैसे फ्‍लेवर्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार, केवेंटर्स बटरस्कॉच फ्‍लेवर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए लॉन्‍च और उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे फिटनेस के उत्साही लोगों को एक प्रोटीन से भरपूर बटरस्कॉच विकल्प उपलब्ध होगा।ये आकर्षक फ्‍लेवर्स भारतीय दुकानों में एपीएचए और एफएसएसएआई की स्वीकृति मिलने के बाद अगले कुछ सप्ताहों में मिलने लगेंगे।

इस पेशकश के बारे में माईप्रोटीन इंडिया की रीजनल मैनेजर, सुदेशना साहा ने कहा कि, “हमें अपने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ये नए उत्पाद पेश करके विशेष खुशी हो रही है, जो विशेषकर उनकी पोषण की ज़रूरतों और स्वाद की पसंद की पूर्ति करते हैं। क्लियर व्हे, प्री-वर्कआउट की पेशकश और केवेंटर्स बटरस्कॉच फ्‍लेवर के आकर्षक संकलन के साथ हमारा लक्ष्य भारत में फिटनेस-पसंद समुदाय को सशक्त करना है। ये उत्पाद समुदायों को उनके लक्ष्यों के अनुरूप हैं और इनकी मदद से वो बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। साथ ही स्‍वादिष्‍ट फ्‍लेवर्स की व्‍यापक रेंज का आनंद उठा सकते हैं। हम लोगों को हाई क्‍वॉलिटी के सप्‍लीमेंट्स देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जोकि लोगों को उनकी फिटनेस यात्रा में मदद करते हैं। एपीएचए और एफएसएसएआई से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र स्वीकृति मिलने के बाद ये उत्पाद शीघ्र ही भारतीय उपभोक्ताओं को उपलब्ध होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.