बजा राम का डंका

घर-घर आज पधारे भारत में बजा राम का डंका
फिर श्री राम राज्य आएगा नहीं कोई अब शंका
फूल बरसा रहे देवता
जन-जन पहुंच रहा नेवता
सबको बुला रही अयोध्या
पा सीतावर जग खेवता
साधु संत राम-भजन में फेर रहे हैं मन की मनका
फिर श्री राम राज्य आएगा नहीं कोई अब शंका
गगन मगन धरती उमंग में
सहज सागर दिखे तरंग में
मनुज तैयार बैठा कि कब
चल पड़े पुरुषोत्तम संग में
दिख रही फिर आज जगत में जलने को आसुरी लंका
फिर से श्री राम राज्य आएगा नहीं कोई अब शंका…

– डाॅ एम डी सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.