द बॉडी शॉप के विटामिन ‘सी’ कलेक्‍शन से पाएं कोमल और चमकदार त्‍वचा


नई दिल्ली। गर्मियां गर्मी आ चुकी हैं। हो सकता है‍ कि ठंडी हवाओं और काले आसमान से धूप कुछ राहत दे। लेकिन वही धूप आपकी त्‍वचा को डीहाइड्रेट और रूखा बनाकर उसे समय से पहले ही बूढ़ा भी बना सकती है। इसलिये जब मौसम बदलता है, तब त्‍वचा की देखभाल में भी बदलाव होना चाहिये। आपके डेली रुटीन में एक इंग्रेडियेन्‍ट जरूर होना चाहिये और वह है विटामिन ‘सी’। द बॉडी शॉप ब्रिटेन का एक इंटरनेशनल एथिकल ब्‍यूटी ब्राण्‍ड है, जिसके पास विटामिन ‘सी’ से संपन्‍न उत्‍पादों का एक बड़ा कलेक्‍शन है। इन उत्‍पादों की सामग्रियों को प्राकृतिक रूप से प्राप्‍त किया गया है, ताकि आपकी त्‍वचा गर्मियों में भी कोमल और चमकदार बनी रहे। विटामिन ‘सी’ एक शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट है। यह त्‍वचा को समय से पहले बूढ़ा बनाने वाले घातक एजेंट्स, यानि फ्री रेडिकल्‍स से लड़ता है और चमकदार रंगत पाने में मदद करता है। इसके कारण महीन रेखाएं और झुर्रियाँ नहीं दिखती हैं। इस लोकप्रिय कलेक्‍शन के कुछ उत्‍पादों में कामुकामु बेरी एक्‍सट्रैक्‍ट है, जोकि प्रकृति में पाये जाने वाले विटामिन ‘सी’ के सबसे बड़े स्रोतों में से एक है। इनमें बाकुचियोल और पपाया एक्‍सट्रैक्‍ट भी है और द बॉडी शॉप का विटामिन ‘सी’ कलेक्‍शन आपकी त्‍वचा को नई ताजगी और चमक देने का वादा करता है।

विटामिन ‘सी’ कलेक्‍शन सचमुच बेहतरीन है और इसे सावधानी से तैयार किया गया है, ताकि यह हर प्रकार की त्‍वचा के काम आ सके। इस बड़े कलेक्‍शन में चमक को लौटाने वाला हमारा सुपरहीरो ‘ग्‍लो रिवीलिंग सीरम’ है, जो निर्णायक रूप से नमी पाने में मदद करता है। इसमें ग्‍लो बूस्टिंग मॉइश्‍चराइजर, डेली ग्‍लो क्‍लींजि़ंग पॉलिश, ओवरनाइट ग्‍लो रिवीलिंग मास्‍क, ग्‍लो-रिवीलिंग लिक्विड पील, आई ग्‍लो सीरम, ग्‍लो-रिवीलिंग टॉनिक, आदि उत्‍पाद भी हैं। यह उत्‍पाद आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को बढ़ाने के लिये तैयार किये गये हैं। यह रेंज सिर्फ 325 रूपये के आकर्षक दामों से शुरू होती है। द बॉडी शॉप की विटामिन ‘सी’ रेंज स्‍थायित्‍व एवं नैतिकतापूर्ण व्‍यवसाय के लिये उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हर उत्‍पाद उत्‍तम और नैतिक तरीके से प्राप्‍त अवयवों से बना है और प्रकृति की उदारता तथा अपने ग्रह का विकास करने के लिये इस ब्राण्‍ड की साझा जिम्‍मेदारी दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.