‘शोटाइम’ की टीम- इमरान हाशमी, राजीव खण्‍डेलवाल और मौनी रॉय ने मनाया करण जौहर का 51वां जन्‍मदिन!

नई ​दिल्ली। चाहे राज़ खोलने हों या ड्रामा की बौछार करनी हो, करण जौहर से बेहतर यह कोई नहीं कर सकता! जब हम आला दर्जे के मनोरंजन की बात करते हैं, तब करण का नाम देश के हर कोने में गूंजता है। मशहूर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ ने दर्शकों के लिये एक नया पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल के जरिये दर्शक अपने पसंदीदा सेलीब्रिटीज को करीब से जान सकते हैं। इसके अलावा, सीरीज ‘शोटाइम’ ने दर्शकों को मनोरंजन उद्योग का एक बेपरवाह पहलू दिखाया है! अगर हमें बी-टाउन की जानकारी चाहिये, तो इससे ज्‍यादा हम कुछ नहीं मांग सकते! जवां दिलों की धड़कन इमरान हाशमी, जिंदादिल राजीव खण्‍डेलवाल और खूबसूरत मौनी रॉय ने डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के ‘शोटाइम’ में मुख्‍य भूमिकाएं निभाई हैं। और यह तीनों ही हमारे चहेते करण जौहर का जन्‍मदिन मनाने के लिये इकट्ठे हो गये हैं! देखिये कि करण जौहर को वह क्‍या-क्‍या शुभकामनाएं दे रहे हैं:

अपनी बेस्‍ट विशेज देते हुए, डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के शोटाइमएक्‍टर इमरान हाशमी ने कहा, ‘‘करण जौहर यकीनन एक एंटरटेनमेंट के जीनियस हैं। हमारे बीच नोक-झोक होती रहती है, लेकिन वह इंडस्‍ट्री के सबसे खुशमिजाज और इंटेलिजेंट फिल्‍मकार हैं। उनके जन्‍मदिन पर उनकी सराहना करने से ज्‍यादा हमें उनकी विरासत और दर्शकों के लिये उनकी बनाई सिनेमाई दुनिया पर ध्‍यान देना चाहिये। मेरे लिये डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के शोटाइमकी दुनिया दर्शकों और इसमें काम करने वालों को एक तोहफा है, जिसने बनाने में करण ने मदद की है। इसकी कहानी में इंडस्‍ट्री का ड्रामा, मतभेद और मसाला होने के साथ-साथ बड़े ही ऊँचे दर्जे का मनोरंजन भी है। इसलिये सिनेमा के जीनियस करण को जन्‍मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!’’

इस जश्‍न में चार चांद लगाते हुए, डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के ‘शोटाइम’ एक्‍टर राजीव खण्‍डेलवाल ने कहा, ‘‘अगर हम मनोरंजन को इंसान की शक्‍ल दे दें, तो वह करण जौहर बन जाएगा! उन्‍हें बखूबी पता होता है कि दर्शकों को क्‍या चाहिये। फिर वह इसकी कहानी गढ़ते हैं और ताजगी के साथ पेश करते हैं। चाहे कॉफी विद करणहो या शोटाइम’ (डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर), इस आदमी ने कंटेन्‍ट के प्‍लेटफॉर्म्‍स में क्रांति की है। उन्‍हें और उनकी विरासत को सराहने का मतलब मनोरंजन और ड्रामा को पसंद करना है! मैंने हमेशा उनकी शख्सियत के लिये उनकी तारीफ की है। चकाचौंध के बीच वह किस तरह खुद को बनाये रहते हैं और जब से मैंने उन्‍हें देखा है, तब से पाया है कि वह दिखावट से दूर हैं। उनके पास एक खास तरह की चमक है, जो हर वक्‍त उनके साथ बनी रहती है। और जब मैंने शोटाइममें अपना किरदार निभाया, तब ऐसा लगा कि मैं ही उस चमक वाली दुनिया के बीच में हूँ।’’

इसके आगे, डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के ‘शोटाइम’ की एक्‍टर मौनी रॉय ने कहा, ‘‘मुझे करण जौहर की हिम्‍मत, शान-ओ-शौकत और दृढ़ता हमेशा से पसंद रही है। और मुझे आश्‍चर्य होता है कि वह ये सब कैसे कर लेते हैं। हमने कुछ प्रोजेक्‍ट्स में साथ काम किया है और उनमें से एक है शोटाइम’ (डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर)। उसमें तो मुझे ऐसा लगा कि मेरे सारे सपने पूरे हो रहे हैं। उन्‍हें दूर से देखने से लेकर उनके पास जाकर निजी तौर पर सीखना मेरे दिल में उनकी इज्‍जत बढ़ाता चला गया। अब हम मनोरंजन और चमक-दमक से भरे करन जौहर का जन्‍मदिन मना रहे हैं!’’

Leave a Reply

Your email address will not be published.