त्रिशूल नदी में बह गईं दो बसें, नेपाल में हुआ भूस्खलन

नई दिल्ली। नेपाल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां दो बसें भूस्खलन की चपेट में आकर नदी में गिर गई हैं। नेपाल के मदन आश्रित राजमार्ग पर हुए भूस्खलन की वजह से यात्रियों से भरी दो बसें हाइवे के पास से बह रही त्रिशूल नदी में गिर गई है। कहा जा रहा है नदी में बस के गिरने के बाद से दोनों बसे नदी के तेज बहाव की वजह से बह गई है। इस घटना में 60 से ज्यादा यात्री भी लापता है। इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुुसार ये बसें राजधानी काठमांडू जा रही थीं। इन दोनों बसों का नाम एंजेल और गणपति डीलक्स बस था। लैंडस्लाइड की वजह से ये बसें उसकी चपेट में आ गई और त्रिशूल नदी में बह गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.