मार्स रिगले इंडिया ने लॉन्च किया गैलेक्सी® ज्वेल्स

नई दिल्ली। मार्स रिगले इंडिया ने गैलेक्सी® ज्वेल्स को पेश किया है। खूबसूरती के इस बेमिसाल नमूने को उपहार देने के आपके अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह एक ऐसा खजाना है जो किसी ज्वेल की तरह बेहद खास और सदाबहार है। यह हर व्यक्ति और हर मौके के लिए बेहद खास है। गैलेक्सी ज्वेल्स अब तक की सबसे शानदार पैकेजिंग में आता है। इसकी यही खूबियां इसके ब्रांड नेम – ज्वेल्स को सच साबित करते हुए सभी की नजरों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं और मन मोह लेती हैं। इसे सिल्की स्मूथ फ्लेवर जैसे स्मूथ मिल्क, क्रिस्पी, कारमेल और डार्क क्रीम जैसे चार अलग-अलग पैक में पेश किया गया है। इसका टेस्ट बहुत ही शानदार है। इसके हर एक पीस में ब्रांड की लग्जरी और क्वालिटी की झलक मिलती है। इसका स्वाद आपके हर पल को खास बनाता है। दो साइज में उपलब्ध गैलेक्सी® ज्वेल्स आपको हमेशा एक लग्जरी अनुभव प्रदान करता है। यह 299 रुपए और 549 रुपए के दो पैक में उपलब्ध है।

 

 

दुनिया भर में बीते 20 सालों से यह लोगों का दिल जीत रही है। गैलेक्सी® ज्वेल्स सिर्फ़ चॉकलेट नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज़्यादा है। यह खूबसूरती और बेहतरीन टेस्ट का प्रतीक है। इसकी हर एक बाइट आपके दिल में एक पक्की छाप छोड़ जाती है। इसकी यही खूबी इसे किसी भी मौके के लिए सबसे बेहतरीन गिफ्टिंग विकल्प बनाता है।

इस शानदार उपहार के साथ, हमने एक टीवीसी भी लॉन्च किया है। यह टीवीसी जो गैलेक्सी® ज्वेल्स की अहमियत और प्रीमियम स्वरूप को पेश करता है। हाल ही में लॉन्च हुआ यह टीवीसी ब्रांड को बहुत खूबसूरत तरीके से पेश करता है। लग्जरी फ्लेवर और खूबसूरत पैकेजिंग के साथ, यह विज्ञापन इसकी टैगलाइन, “व्हेन समवन मीन्स द गैलेक्सी टु यू” पर जोर देता है। यही बात इसके मुख्य ब्रांड – “गैलेक्सी” को सही मायने में दर्शाती है। टीवीसी में दिखाया गया है कि गैलेक्सी® ज्वेल्स कैसे किसी भी आम पल को असाधारण मौका बनाता है। इन्हीं खूबियों के साथ दिल की भावनाओं का इजहार करते हुए हर मौके के लिए एकदम सही उपहार बन जाता है।

लॉन्च के बारे में बात करते हुए मार्स रिगले इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर निखिल राव ने कहा, “मार्स रिगले में, हम एक ऐसा प्रतिष्ठित ब्रांड बनाना चाहते हैं जो लोगों की सबसे प्यारी यादों का हिस्सा बन सके। गैलेक्सी® ज्वेल्स अपने बेहतरीन स्वाद और खूबसूरत पैकेजिंग के साथ इसी फिलासफी को पेश करता है। इसी यही खूबियों इसे आपके सबसे खास पलों के लिए एकदम सही उपहार बनाती हैं। यह उस खास इंसान के लिए एक खास गिफ्ट है, जो आपकी जिंदगी में एक गैलेक्सी जैसी अहमियत रखता है। हम तेजी से बढ़ते प्रीमियम गिफ्टिंग सेगमेंट पर फोकस कर रहे हैं। हमारे इसे प्रयास से भारत में गैलेक्सी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.