भाजपा दिल्ली प्रदेश के युवा नेता भुवन करण सिंह तंवर ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया सेवा कार्य

नई दिल्ली। आज दिल्ली प्रदेश भाजपा के युवा नेता और सह-संयोजक लीगल सेल भुवन करण सिंह तंवर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा भाव के साथ दिल्ली कैंट स्थित केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1 के छात्रों में दोपहिया हेलमेट वितरित किए। यह हेलमेट राइडर हेलमेट है और बच्चों के लिए ही मैन्युफैक्चर्ड है।

भुवन करण सिंह तंवर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। उनकी दूरदर्शी सोच और सेवा भाव से देश के हर वर्ग को प्रेरणा मिली है। आज का यह कार्यक्रम उनकी प्रेरणा से ही संभव हुआ है।”

प्रधानाचार्य डॉ. सुमन लता ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में प्रयास किए हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए, बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।”

इस कार्यक्रम में श्री संदीप तंवर, श्री अभिषेक लोहीया, श्री खेमपाल (सदस्य, TVC NDMC), श्री बलवान यादव और श्री संतोष भी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा भाव को समर्पित था और तंवर द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए की जा रही कोशिशों का एक हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.