गुड्डी मारुति ने अक्षय कुमार पर क्या बोेला, जानिए इस रिपोर्ट से

नई दिल्ली। नब्बे के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस गुड्डी मारुति ने अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया। उन्होंने अक्षय कुमार व गोविंदा जैसे बड़े एक्टर के साथ भी स्क्रीन शेयर की। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘खिलाड़ी’ में काम किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार को लेकर कई खुलासे किए है। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, “फिल्म ‘खिलाड़ी’ के दौरान अक्षय की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग थी। अक्षय सेट पर एक मजेदार इंसान हुआ करते थे। उस वक्त उनकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स थीं। मैं केवल कुछ के बारे में ही जानती थीं लेकिन उसने कितनी लड़कियों को डेट किया, मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है।” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “अक्षय कुमार के साथ काम करने से मुझे काफी अनुभव मिला। उस वक्त लड़कियां अक्षय को दिल तोड़ने वाला कहती थीं। तब उन्होंने सिर्फ भोले होने का दिखावा किया था। तब हमने उनके बारे में कई बातें सुनीं।”

एक्ट्रेस गुड्डी मारुति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘खिलाड़ी’, ‘शोला और शबनम’, ‘आशिक आवारा’, ‘दूल्हे राजा’ और ‘बीवी नंबर 1’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.