मुंबई/इस्लामाबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है पाकिस्तानी अभिनेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक धमकी भरा वीडियो, जिसमें उन्होंने कंगना के भारत समर्थक बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में पाकिस्तानी अभिनेत्री ने न सिर्फ कंगना की आलोचना की, बल्कि आक्रामक भाषा का प्रयोग करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से धमकी भी दी। हालांकि वीडियो सामने आते ही भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स और कंगना के प्रशंसकों ने तीखा विरोध दर्ज कराया और अभिनेत्री का मजबूती से समर्थन किया। कई भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तानी अभिनेत्री को याद दिलाया कि कंगना रनौत ने हमेशा राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति की मजबूती से वकालत की है, और ऐसे किसी भी डराने-धमकाने वाले रवैये से वह झुकने वाली नहीं हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, पाक अभिनेत्री बनने की चाहत रखने वाली मिशी खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। मिशी खान की जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने विवादित भारत विरोधी कमेंट्स में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के बारे में बातें करती रही हैं। बता दें कि मिशी खान की यह टिप्पणी कंगना रनौत द्वारा भारत-पाक सीमा पर तनावपूर्ण माहौल के बीच पाकिस्तान पर एक पोस्ट शेयर करने के बाद आई है।
मिशी खान ने इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया।अभिनेत्री ने वीडियो में कहा ‘हां, कंगना रनौत, आपको पाकिस्तान का जवाब कैसा लगा…चूहे के लिए बोलना और पाकिस्तान के लोगों के बारे में बुरा-भला कहना आपको बहुत महंगा पड़ा है। भविष्य में कुछ भी बोलने से पहले सोचिए कि हम यहां हैं…पाकिस्तान और पाकिस्तान के लोगों का बचाव करने के लिए और आप खुद क्या हैं, अपने अंदर झांक कर देखिए। भविष्य में अगर पाकिस्तान या पाकिस्तान के लोगों के बारे में बुरा-भला कहा तो टिकट बुक करके आकर तुम्हारी सही खबर ले लो, नहीं तो हम मैच की तरह बीच का रास्ता अपनाएंगे। मेरी चुनौती है कि तुम दुबई रखो या लंदन, मेरा एक मुक्का तुम्हारे लिए काफी होगा। ठीक है न चूहे?’।
पाकिस्तानी अभिनेत्री ने कंगना रनौत के खिलाफ दिया धमकी भरा बयान
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
भारतीय फैंस ने कंगना के समर्थन में दिया तीखा जवाब
राष्ट्रवादी बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं कंगना रनौत
इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर भारत-पाक तनाव से जुड़ी चर्चाओं को फिर हवा दी है। वहीं, कंगना की ओर से इस पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

