दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजधानी में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इन केंद्रों पर लोगों को 200 से अधिक आवश्यक दवाएं मुफ्त दी जाएंगी, साथ ही इलाज और टेस्ट भी पूरी तरह निशुल्क होंगे।

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने इस अवसर पर कहा, “आज दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था के इतिहास में एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनकपुरी विधानसभा सहित दिल्ली के कई क्षेत्रों में आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की है। ये केंद्र आम जनता के लिए राहत का बड़ा जरिया साबित होंगे।”

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने करावल नगर के खजूरी में एक आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करते हुए कहा, “आज रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की जनता को 33 आरोग्य मंदिर समर्पित किए जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में आयुष्मान योजना को रोककर रखा गया था। ये केंद्र पहले ही जनता को मिलने चाहिए थे। अब यहां आम लोगों का मुफ्त इलाज, फ्री टेस्ट और जरूरी दवाएं भी मुफ्त मिलेंगी। पिछली सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लूट का मॉडल अपनाया था, लेकिन अब जनता को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।”

आरोग्य मंदिरों के खुलने से राजधानी में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही मोहल्ले में मिल सकेंगी। दिल्ली सरकार का दावा है कि यह कदम न सिर्फ बीमारियों के इलाज में मदद करेगा बल्कि स्वास्थ्य सेवा की पारदर्शिता और गुणवत्ता को भी बेहतर बनाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.