भुवनेश्वर और ओडिशा क्षेत्र में वीज़ा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए तथा आवेदकों की सुविधा को अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से, विश्वसनीय प्रौद्योगिकी सेवाओं में अग्रणी और सरकारों एवं नागरिकों के लिए सुरक्षित आवागमन को सक्षम बनाने वाली कंपनी, VFS Global ने भुवनेश्वर में अपने नए, अत्याधुनिक वीज़ा आवेदन केंद्र का शुभारंभ किया है। यह पूर्वी भारत में VFS Global का दूसरा वीज़ा आवेदन केंद्र है।
इस केंद्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और VFS Global की चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर – दक्षिण एशिया, सुश्री युम्मी तलवार ने किया। इस समारोह में राजनयिक समुदाय और भारत सरकार के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए, अहम लोगो में ऑस्ट्रिया, इटली और स्विट्जरलैंड के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे। यह केंद्र इस क्षेत्र में वीज़ा की पहुँच को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे ओडिशा के निवासियों को बहुत लाभ होगा, जिन्हें पहले अपने वीज़ा आवेदन जमा करने के लिए कोलकाता जाना पड़ता था।
इस अवसर पर VFS Global की मुख्य परिचालन अधिकारी – दक्षिण एशिया, सुश्री युम्मी तलवार ने कहा कि “हमें भुवनेश्वर में VFS Global Visa Application centre का उद्घाटन करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। कुशल गतिशीलता अवसंरचना , आर्थिक विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक महत्वपूर्ण आधार है। जैसे-जैसे ओडिशा अपनी वैश्विक उपस्थिति को मजबूत कर रहा है, राज्य की गतिशीलता अवसंरचना व्यवसायों और यात्रियों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम ओडिशा सरकार और हमारे साझेदार मिशनों का उनके निरंतर विश्वास और सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं। VFS Global में, हम अपने सरकारी सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि यात्रा को और अधिक आसान बनाया जा सके और विश्व-स्तरीय वीज़ा सेवाएँ प्रदान की जा सकें।
समाकालीन संसाधनों और सेवाओं से सुसज्जित ये विशाल और अत्याधुनिक केंद्र लगभग 3,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसे एक सहज तथा कुशल आवेदन अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अपने प्रथम चरण में, यह सेंटर , यूके, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, एस्टोनिया, इटली, माल्टा, स्विट्ज़रलैंड, जापान, मोरक्को और मिस्र के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों को सेवाएँ प्रदान करेगा।
निकट भविष्य में और भी क्लाइंट सरकारों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है, जिससे आवेदकों के लिए सुविधा और पहुंच में और भी वृद्धि होगी।
भुवनेश्वर के मध्य में स्थित यह केंद्र बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करता है और सार्वजनिक एवं निजी दोनों परिवहनों द्वारा यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है।
इस लॉन्च के साथ, VFS Global भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार जारी रखे हुए है, जहाँ वह वर्तमान में 20 शहरों में 560 से अधिक वीज़ा आवेदन केंद्रों के ज़रिए 53 देशों के लिए वीज़ा सेवाएँ प्रदान करता है।

