नई दिल्ली। अकासा एयर की ऑनबोर्ड भोजन सेवा कैफ़े अकासा ने मदर्स डे स्पेशल मील का चौथा संस्करण प्रस्तुत किया है, जो आसमान में एक सुकूनभरा, घर जैसा भोजन अनुभव लेकर आता है और माताओं के स्नेह व प्रेम का उत्सव मनाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस विशेष पेशकश में आलू पराठा, मेथी थेपला और मिस्सी रोटी का पौष्टिक भारतीय ब्रेड ट्रायो शामिल है, जिसे स्वादिष्ट आलू छोले, लज़ीज़ आमेर पायेश और पसंदीदा पेय के साथ परोसा जाएगा। यह विशेष भोजन 1 मई से 31 मई 2026 तक सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगा और इसे अकासा एयर की वेबसाईट www.akasaair.com या मोबाईल ऐप के माध्यम से आसानी से प्री-बुक किया जा सकता है।
परिचित स्वाद और सुकूनभरी खुशबू के साथ यह पेशकश यात्रियों को देखभाल और पुरानी यादों का अहसास दिलाने का प्रयास करती है, जिस्से वे अपने घर के बने भोजन से जुड़ी प्रिय स्मृतियों को फिर से महसूस कर सकें।
यह भोजन कैफ़े अकासा के उस प्रयास को दर्शाता है, जिसमें ऑनबोर्ड भोजन को और अधिक आत्मीय, और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ बनाने की कोशिश की जाती है।

