वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

मुंबई : ग्लैमर, प्रतिभा और बहुमुखी पहचान का शानदार संगम जब एक ही मंच पर दिखाई दे, तो वह पल यादगार बन जाता है। ऐसा ही नज़ारा हाल ही में आयोजित एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में देखने को मिला, जहाँ बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर निकिता रावल को ‘बेस्ट रियलिटी शो होस्ट’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस खास पल ने न सिर्फ समारोह की रौनक बढ़ाई, बल्कि निकिता के लगातार आगे बढ़ते करियर को भी नई पहचान दी।
निकिता को यह सम्मान अभिनेत्री सनी लियोन के साथ रियलिटी शो होस्ट करने में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मिला। उनकी आत्मविश्वास से भरपूर एंकरिंग, सहज संवाद शैली और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के दिग्गजों का भी दिल जीता। अवॉर्ड ग्रहण करते हुए उन्होंने अपनी टीम और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर तथा सार्थक मनोरंजन प्रस्तुत करने की प्रेरणा देता है।
एक्टर, प्रोड्यूसर, समाजसेवी और एंटरप्रेन्योर के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी निकिता रावल लगातार नए आयाम छू रही हैं। यह सम्मान उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और मेहनत का प्रमाण है, जो उन्हें मनोरंजन जगत की सबसे वर्सटाइल और प्रेरणादायक हस्तियों में शामिल करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.