खालसा कॉलेज और सेंट स्टीफंस अंतर-कॉलेज हॉकी में जीते

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर- कॉलेज हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट 2026-27 में पहले दिन पुरुष वर्ग के पहले मैच में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 8-0 से हराया। खालसा कॉलेज की तरफ से पुष्कर ने दो, विपिन शिववर्धन, शौर्य, आर्यन विश्वेंद्र और प्रतीक ने एक एक गोल किया।
दूसरे मैच में सेंट स्टीफंस कॉलेज ने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) को 6-0 से हराया सेंट कॉलेज की तरफ से गुरसंजन सिंह ने तीन गोल, आशीष, लवमीत और विशाल ने एक-एक गोल किया l

यह आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2026 तक शाहदरा स्थित श्याम लाल कॉलेज के मैदान में किया जा रहा है।
पुरुष वर्ग के मुकाबले 27 से 31 अक्टूबर, 2026 तक खेले जाएंगे। वहीं, महिला वर्ग के मुकाबले 2 से 5 नवंबर, 2026 तक आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.